Chhatarpur: ये शिक्षक तो पियक्कड़ है, खुद की फोटो वायरल कर दी! अब सस्पेंड

मध्य प्रदेश के छतरपुर के बक्सवाहा में पदस्थ एक शराबी और पियक्कड़ शिक्षक की करतूत ने उसे विभाग में बदनाम तो किया ही, मदहोशी में खुद की फोटो जिसमें वह शराब की बोतले लिए, कुएं पर बैठा है, उसे विभाग के सरकारी अधिकारियों वाले वाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर दिया। जब तक शिक्षक की शराब का नशा उतरा, तब तक वह निलंबित हो चुका था।

 ये शिक्षक को पियक्कड़ है, खुद की फोटो वायरल कर दी! सस्पेंड

छतरपुर जिले के बकस्वाहा का है। जहां बकस्वाहा ब्लॉक के अंर्तगत आने वाले प्राथमिक शाला रैयन में पदस्थ शिक्षक परम लाल सौर ने नशे की हालात में दोनों हाथो में शराब की बोतल लेकर फोटो ब्लॉक शिक्षा आधिकारी एवं अन्य शासकीय ग्रुपों में डाल दी, जिससे ग्रुप में हड़कंप मच गया। ग्रुप में कई अधिकारियों ने इस हरकत पर खरी-खोटी भी सुनाई, लेकिन नशे की हालत में शिक्षक को कहां कुछ समझ आना था। दरअसल शिक्षक अपने साथियों के साथ किसी खेत में पिकनिक मना रहे हैं। अंडरबियर पर कुएं की मुंडेर पर बैठा दिख रहा है और दोनों हाथों में शराब की बोतल लिए है।

Recommended Video

    शिक्षक ने मदहोश होकर कर दी ऐसी हद पार,फिर हुआ ये...

    जिला शिक्षा अधिकारी एमके कोटार्य और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन राय और अन्य अधिकारियों ने सरकारी कार्यालय के ग्रुप में ऐसी फोटो देखी तो उनका पारा चढ़ गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राय ने कार्रवाई का प्रतिवेदन बनाकर डीईओ कोटार्य को भेजा तो उन्होंने बिना देर किए पियक्कड़ शिक्षक परमलाल सौर को सस्पेंड कर दिया। बता दें कि पूर्व में भी जिले के निमानी स्कूल का एक शिक्षक नशे में वीडियो वायरल हो चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+