MP News: बागेश्वर धाम में 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां शुरू, महाशिवरात्रि पर बड़ा आयोजन
Bageshwar dham: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम पर महाशिवरात्रि को एक बड़े आयोजन की तैयारी की जा रही है। बागेश्वर धाम के चर्चित महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां पर 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने जा रहे हैं।
हर साल यह आयोजन कराते हैं लेकिन इस बार यह आयोजन कुछ खास होगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बागेश्वर धाम में 151 सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सूची भी जारी कर दी गई है। आयोजन में दिव्यांग, अनाथ, पितृहीन एवं मातृविहीन कन्याओं का विवाह कराया जायेगा। यह कार्यक्रम 1 से 8 मार्च तक चलेगा जिसमें बड़ी संख्या में देश के संत, फिल्मी हस्तियां, गायक और क्रिकेटर हिस्सा लेंगे।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि धाम में होने वाले धार्मिक आयोजनों और कन्या विवाह की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस आयोजन को 100 एकड़ में आयोजित करने की व्यवस्था की जा रही है। धाम पर होने वाले कन्या विवाह के लिए करीब 1400 फॉर्म आए थे, जिनमें से 300 फॉर्म की कागजी कार्रवाई पूरी नहीं थी। जिसमें 1018 फार्म पास जमा हुए। ढाई सौ फॉर्म रिजेक्ट कर दिए गए। इसके बाद 151 पात्र लड़कियों का चयन किया गया है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि 27 से 29 फरवरी तक डॉक्टर कुमार विश्वास की कथा शाम 4 से 7 बजे तक होगी। इसके बाद 1 से 7 मार्च तक प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश महाराज की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 8 मार्च को महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर 151 कन्याओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया जाएगा। वह पिछले साल ब्याही गई बेटियों से भी मिलेंगे और उनका हालचाल जानेंगे।
बागेश्वर धाम में होने वाले कन्या विवाह महा महोत्सव में देश के 6 राज्यों की 151 बेटियों की शादी होगी। इसके लिए जिन 151 लड़कियों का चयन किया गया है। उनमें छतरपुर जिले से 75, पन्ना से 14, टीकमगढ़ से 10, झांसी से 7, दमोह से 7, महोबा से 7, सागर से 4, सतना से 4 लड़कियां शामिल हैं।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शादी की चर्चाओं पर कहा कि वह जब भी शादी करेंगे तो इसके बारे में सभी को बताएंगे और वह प्रेम विवाह नहीं करना चाहते हैं। मैं अपने माता-पिता की पसंद से ही शादी करूंगी।
-
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
मध्य प्रदेश के गुना में चौंकाने वाला मामला, मुर्दाघर में पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, भागकर बचाई जान -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश, ओले और बिजली गिरने से मौत, 33 जिलों में अलर्ट -
Bhopal News: दतिया नवग्रह मंदिर पर केसवानी का बड़ा बयान, बोले - नरोत्तम मिश्रा ने जोड़ा सांस्कृतिक महत्व -
MP News: मध्य प्रदेश में सोना-चांदी हुआ सस्ता, 9 हजार तक गिरा गोल्ड, चांदी में बड़ी गिरावट -
MP News: स्कूल शिक्षा विभाग के टेंडरों पर सियासी संग्राम, ‘विंध कोठी कनेक्शन’ की जांच की मांग -
मोनालिसा केस’ में कैसे हुई सियासी एंट्री, भाजपा विधायकों ने उठाए ये बड़े सवाल, जांच की मांग तेज -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप!












Click it and Unblock the Notifications