MP: पूर्व विधायक के घर रात में पहुंची पुलिस, सुबह गाड़ियों से हूटर निकाले, एसपी का तर्क सुरक्षा दी है
छतरपुर जिले में आए दिन कुछ न कुछ पॉलीटिकल विवाद सामने आते रहते हैं। हाल में पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के घर पहुंची पुलिस और उनकी गाड़ियों से हूटर निकालने के बाद विधायक के आरोप ने राजनीति को गर्मा दिया है।

Madhya Pradesh के छतरपुर में ओबीसी महासभा के नेता पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के पेप्टेक टाउन स्थित घर में दो पहले आधी रात को भारी पुलिसबल पहुंची थी। सुरक्षा संसाधनों से लैस पुलिस बल तैनात होने के बाद कॉलोनीवासी घबरा गए। हालांकि पुलिस कुछ देर बाद कॉलोनी में रुकने के बाद निकल गई, मगर पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही के पीछे कुछ राजनीतिक उठापटक की चर्चाएं सामने आ रही है। दूसरे दिन पुलिस फिर पहुंची और प्रजापति की गाड़ियों में लगे हूटर निकालकर ले गई। सारे मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इधर विधायक आरडी प्रजापति और ने उन्हें फंसाने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का तर्क है कि उन्हें सुरक्षा दी गई है।

पूर्व विधायक आरोप मुझे फंसाने का षड्यंत्र रखा जा रहा है
पूर्व विधायक आरडी प्रजापति शनिवार की रात को उस समय घर पर नहीं थे, जब उनके घर पुलिस पहुंची थी। वे देर रात घर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया किया पुलिस मेरा एनकाउंटर कर सकती है या उन्हें किसी मामले में फंसाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। पुलिस किसी झूठे केस में भी फंसा सकती है।
Recommended Video

एसपी बोले, हमला न हो जाए, सुरक्षा दी है
इधर इस मामले में छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि आरडी प्रजापति शनिवार को करीब 200 लोगों के साथ गढ़ा गांव गए थे, उन्होंने वहां पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। संदेह है कि उनके घर पर या उन पर हमला न कर दे। इस कारण पुलिस टीम को उनकी सुरक्षा के लिए भेजा गया था। आपको बता दें कि पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ओबीसी महासभा के बैनर के तले बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में बयान दे रहे हैं। आरडी प्रजापति भाजपा से पूर्व विधायक हैं, वर्तमान में उनके बेटे अजय प्रजापति वर्तमान में चंदला से विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications