दांतों से काटकर 'नाक' अलग कर दी, विवाद में शूर्पणखा जैसा कर दिया हाल

छतरपुर के गंजसिजारी गांव में जमीन विवाद में 50 साल के ​व्यक्ति ने 32 साल के युवक की नाक दांतों से कतर दी। इतनी जोर से नाक काटी की वह कटकर अलग हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

 हथेली पर कटी नाक लेकर अस्पताल पहुंचा, बोला पड़ोसी ने दांतों से काट दी


बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में आपसी विवाद में एक युवक की अधेड़ व्यक्ति ने नाक को दांतों से भींचकर इतनी जोर से काटा कि उसकी नाक ही कटकर अलग हो गई। ​मामले में आरोपी ने धमकी दी है कि यदि वह जमीन विवाद को नहीं सुलझाएगा तो उसके दोनों काट भी इसी तरह काट लेगा। बहरहाल दर्द से बिलखता युवक कटी हुई नाक का टुकड़ा हथेली पर रखकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। सर्जन ने उसकी नाक के टुकड़ो को जोड़कर टांके तो लगाए हैं, लेकिन सर्जरी कितनी कारगर होगी इस बारे में कहा नहीं जा सकता।
 हथेली पर कटी नाक लेकर अस्पताल पहुंचा, बोला पड़ोसी ने दांतों से काट दी

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पिपट थाना क्षेत्र के गंज सिजारी गांव में 32 साल के मानिकलाल पिता रंजीत अहिरवार बीते रोज अस्पताल में कटी नाक लेकर पहुंचे थे। नाक का टुकड़ा हाथों में लेकर पहुंचे थे। उनका आरोप था कि घसीटा अहिरवार (50) ने उसकी जमीन पर कब्जा कर मकान बना लिया है, उसने इसकी शिकायत थाने में की थी, जिसके बाद से घसीटा खुन्नस खाए हुए है। उसने पहले धमकी दी थी कि तेरे नाक-कान काट लेंगे। घटना 25 फरवरी की है। मानिकलाल ने शाम को डॉक्टर के पास जाकर पट्‌टी करवा ली थी। 26 फरवरी को थाने में शिकायत करने के बाद फिर डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने उससे कहा कि नाक जोड़ने में रिस्क है। मानिकलाल ने अपनी रिस्क पर नाक जुड़वा ली। यदि कुछ दिन में नाक नहीं जुड़ती है तो प्लास्टिक सर्जरी करना पड़ेगा।

आरोपी ने धमकी दी है, कान भी काट लेंगे
मानिकलाल ने बताया कि वह खंभे पर चढ़कर बिजली सुधार रहा था। इसी दौरान आरोपी घसीटा आया और गाली गलौज करने लगा। मानिकलाल खंभे से उतरकर नीचे आया तो दोनों में बहस होने लगी। इसी दौरा घसीटा ने उसे पकड़कर उनकी नाक को अपने दांतों से चबा लिया। इतनी जोर से काटा कि नाक कटरकर अलग हो गई। उसने टुकड़ा उसके हाथ में देते हुए कहा कि जहां शिकायत करना है कर देना, मैंने जिंदगीभर के लिए तुम्हारी नाक काट दी है, य​दि विवाद करोगे तो कान भी काट लूंगा। मानिक ने पुलिस रिपोर्ट करके गुहार लगाई है कि उसे घसीटे से जान का खतरा है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+