Chhatarpur: जगतगुरू धीरेंद्र आचार्य की कथा सुनने गई महिला शिष्य के प्यार में पागल, पति-बच्चे को छोड़कर भागी
संन्यासी बनने की चाह में उत्तम दुबे जगतगुरू की शरण में चला गया, लेकिन कथा के दौरान छतरपुर की एक महिला से उसकी नजदीकियां प्यार में बदल गईं। वह उस विवाहित महिला को लेकर भाग गया। महिला ने अपने बच्चे तक का ख्याल नहीं किया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छतरपुर के गौरीशंकर मंदिर में जगतगुरू कथा करने आए थे। उनके साथ परछाईं की तरह रहने वाला शिष्य नरोत्त्मदास भी आया था। यहीं पर छतरपुर का रहने वाला राहुल तिवारी अपनी पत्नी के साथ दीक्षा लेने पहुंचा था। कथा के दौरान रोजाना संपर्क में आने के बाद राहुल की पत्नी और शिष्य नरोत्तम एक-दूसरे को दिल दे बैठे। महिला का करीब 8 साल का एक बेटा भी है। महिला बीते 6 अप्रैल को नरोत्तम के साथ भाग गई।

पति का आरोप शिष्य ने जादू-टोना कर पत्नी को फंसाया
पीड़ित पति राहुल का आरोप है कि नरोत्तम उर्फ उत्तम दुबे ने जादू-टोना, टोटका कर उसकी पत्नी को फंसाया और उसे अपने वश में कर भाग ले गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद पड़ताल शुरू की तो महिला को बरामद कर लिया, लेकिन महिला अपने पति के खिलाफ खड़ी हो गई और अधिकारियों के सामने बयान दर्ज कराए कि उसका पति मारपीट करना है, वह प्रताड़ित है वह उसके साथ रहना नहीं चाहती और अब जीवनभर नरोत्तमदास के साथ विवाह कर रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications