Chhatarpur: हादसे के बाद लोग जलती बाइक का वीडियो बनाते रहे, घायलों का तड़पकर दम निकल गया

बमीठा इलाके में पहाड़ी हीराजू क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे पर एक रात के अंधेरे में एक बाइक धू-धूकर जल रही थी। पास ही सड़क पर दो युवक गंभीर घायल अवस्था में तड़प रहे थे। राहगीर वाहन रोककर वीडियो बनाते रहे।

फोरलेन पर तड़पते रहे घायल, जलती रही बाइक, लोग वीडियो बना रहे

छतरपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना के बाद लोगों की असंवेदनशीलता का मामला सामने आया है। बमीठा इलाके में नेशनल हाईवे 39 पर एक बाइक धू-धू कर जल गई और दो युवकों ने मौके पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। लोग इनकी मदद करने के बजाय जलती हुई बाइक का वीडियो बनाते रहे। जब तक पुलिस और एंबुलेंस पहुंची युवकों की सांसे थम चुकी थी। चिकित्सकों का कहना है कि समय पर यदि इलाज मिलता तो शायद इनकी जान बच सकती थी।

फोरलेन पर तड़पते रहे घायल, जलती रही बाइक, लोग वीडियो बना रहे

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बमीठा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों युवक खजुराहो से छतरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना स्थल पर युवकों की बाइक में आग लग गई थी, जिस कारण से बाइक पूरी तरह जल गई। घटना रात करीब 10 बजे पहाड़ी हीरा जू टोल प्लाजा के पास हुई थी। युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। घटना के बाद आरोपी रुका नहीं और भाग गया।

Recommended Video

    MP: इंदौर से छतरपुर जा रही गोल्डन ट्रेवल्स की बस घाट पर पलटी, 4 की मौके पर मौत, 35 घायल

    बाइक जमीन पर घिसटी, चिंगारी से लगी आग
    पुलिस के बताए अनुसार आशंका है कि हादसे के दौरान जब गाड़ी जमीन में घिसटी और चिंगारी निकली तो गाड़ी से गिरे पेट्रोल में आग लग गई और गाड़ी घटना स्थल पर ही धू-धूकर जल गई और दोनों युवक भी झुलस गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। आग से एक मृतक के जांघ का कुछ हिस्सा भी जल गया। अस्पताल पहुंचने के बाद जब मृतकों की तलाशी ली गई। तो उनकी जेब से शराब की बोतल, टूटे हुए मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज मिले। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे जो हादसे और उनकी मौत का कारण बना।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+