MP Assembly Election 2023: 'चंदला' छतरपुर जिले में BJP की एकमात्र सीट, SP और कांग्रेस भी जीतते रहे हैं
MP Assembly Election 2023:
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) छतरपुर जिले की छह विधानसभा सीटों में शुमार चंदला (Chandla) इकलौती सीट हैं जहां से BJP जीती थी। बाकी सीटों पर कांग्रेस और सपा का कब्जा है। चंदला सीट 15 साल पहले 10 साल तक समाजवादी पार्टी के कब्जे में थी। उसके पहले यहां से कांग्रेस जीतती रही है।

चंदला विधानसभा में इस दफा 2023 का चुनाव रोचक और घमासान होगा। कारण एससी के लिए आरक्षित इस सीट को बचाने के भाजपा पूरा जोर लगाएगी तो कांग्रेस और सपा सीट पर काबिज होने के लिए भाजपा को कड़ी टक्कर देंगे। चंदला में एससी और ओबीसी वोटर बहुतायत हैं। हालांकि पूर्व में यह सीट सामान्य रही थी, जिसे 2008 में परिसीमन के दौरान अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया था। विधानसभा क्षेत्र में गौरिहार तहसील, चंदला नगर पंचायत और लौंडी तहसील के कुछ हिस्से शामिल हैं।
2 लाख 12 हजार से अधिक मतदाता
चंदला सीट से 2018 में भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार प्रजापति जीते थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अनुरागी हरप्रसाद को हराया था। इस विधानसभा में वर्तमान में 2 लाख 12 हजार 112 से अधिक वोटर मौजूद हैं, जिसमें पुरुष 116252उ और 95856 महिला वोटर शामिल हैं। इस सीट पर 1998 और 2003 में समाजवादी पार्टी से विजय बहादुर सिंह विधायक रह चुके हैं। जबकि 2008 से 2013 और 2018 में क्रमश: बतौर भाजपा प्रत्याशी रामदयाल अहिरवार, आरडी प्रजापति और राजेश प्रजापति जीते थे।
चंदला विधानसभा से कब-कौन, किस पार्टी से विधायक बने
1951: कामता प्रसाद, कांग्रेस
1977: रघुनाथ सिंह, कल्याण सिंह, जनता पार्टी
1980: सत्यवृत चतुर्वेदी, कांग्रेस
1985: श्याम बिहारी पाठक, कांग्रेस
1990: अंसारी मोहम्मद गनी, भाजपा
1993: सत्यवृत चतुर्वेदी, कांग्रेस
1998: विजय बहादुर सिंह बुंदेला, समाजवादी पार्टी
2003: विजय बहादुर सिंह बुंदेला, समाजवादी पार्टी
2008: राम दयाल अहिरवार, भाजपा
2013: आरडी प्रजापति, भाजपा
2018: राजेश कुमार प्रजापति, भाजपा












Click it and Unblock the Notifications