Bageshwardham: SP ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद, पीड़ित बोला, धमकी मिली थी, टॉर्च नहीं कट्टा लिए था
छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने शलिगराम गर्ग के आतंक से पीड़ित कल्लू अहिरवार से बात की तो सारा माजरा सामने आ गया। धाम में बैठकर पहले उसने बयान बदल दिए थे। उसने बताया कि उसे धमकाया गया था। एसपी ने जमीन पर बैठकर व्यथा सुनी।


पुलिस का नया प्रयोग, साउंड, माइक के साथ सुनी फरियाद
छतरपुर पुलिस अधीक्षक ने आवेदकों की फरियाद सुनने साउंड लगवाया और सामूहिक रूप से शिकायत सुनी। उन्होंने धारा बढ़ाएं जाने की मांग पर आवेदकों से कहा कि इस धारा में क्या होता है क्या आपको पता है, इस पर आवेदक चुप हो गए। घटना के बाद वीडियो कई दिन बाद वायरल हुआ। इसके बाद लड़की के पिता ने बयान बदला और कहा की महाराज के हाथ में कट्टा नही टार्च थी। अब उसी पिता ने बताया कि उससे धमका कर बयान देने के लिए कहा गया था। वहां कट्टा स्वयं महराज शालिग राम ही लिए है और फायर भी किया था। हालाकि पुलिस ने इस संबंध में कोई हथियार जब्त नही किया है। इधर समयक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखन बौद्ध ने ज्ञापन सौंपकर पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस प्रकरण में अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए और तत्काल शालिग्राम को गिरफ्तार किया जाए।
Recommended Video
पुलिस अधीक्षक बोले, उचित होगी कार्यवाही
इस मामले में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, पुलिस अपनी ओर से उचित कार्यवाही कर रही है। परिवार के लिए भी सुरक्षा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications