लोकसभा चुनाव से पहले बुंदेलखंड में कांग्रेस को जोर का झटका, पूर्व MLA सहित हजारों लोग BJP में शामिल
Lok Sabha elections: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बुंदेलखंड क्षेत्र में जोर का झटका लगा है। छतरपुर में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक समेत हजारों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं।
छतरपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा को मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

छतरपुर में 28 मार्च को बुंदेली उत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर ग्राम बसारी में कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा के बेटे पूर्व जनपद अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर बुंदेला,कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा और सटई से नगर परिषद अध्यक्ष माया शर्मा के अलावा उपाध्यक्ष के साथ ही 13 कांग्रेसी पार्षदों सहित हजारो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिस पार्टी को मैंने कई वर्षों तक सेवाएं दी है। लेकिन जब आराध्य देव की बात आई तो कांग्रेस ने उनका अपमान किया है। हमारे आराध्य देव का कोई अपमान करे तो यह हम कैसे बर्दाश्त करेंगे। इसीलिए मैंने कांग्रेस को छोड़ा है। जहां मेरे आराध्य का सम्मान होगा वहीं मेरा सम्मान है।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने सभी लोगों को मंच से पार्टी की तोलिया उड़कर स्वागत किया। साथ ही सीएम मोहन यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुन्ना राजा ने जिस तरीके से मंच से अपनी पीड़ा बयां की है। आराध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का कांग्रेस द्वारा किए गए अपमान को लेकर आज उनके सहित कई लोगों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। तो यह खुशी का समय है।
इसके साथ ही मुन्ना राजा द्वारा पिछले 25 वर्षों से आयोजित किए जा रहे बुंदेली उत्सव को अगले वर्ष से शासन और भी बेहद स्तर पर आयोजित करेगा, ताकि बुंदेली उत्सव के माध्यम से बसारी का नाम पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ सके।












Click it and Unblock the Notifications