बागेश्वरधाम इलाके में गुंडों का आतंक, व्यापारियों से गुंडा टैक्स की वसूली, जलगांव के होटल व्यापारी को पीटा

महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले एक होटल व्यापारी ने मप्र के छतरपुर जिले के बागेश्वरधाम इलाके में गुंडा टैक्स की डिमांड की जा रही है। जब गुंडों को रुपए नहीं दिए तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है।

बागेश्वरधाम इलाके में गुंडों का आतंक

मप्र के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वरधाम की प्रसिद्धी जैसे-जैसे बढ़ रही है, इलाके में बाजार, कारोबार और रोजगार के नए-नए साधनों सहित होटल और लाॅज का व्यवसाय भी बढ़ रहा है। यहां देश के अलग-अलग इलाकों से आकर लोग कारोबार स्थापित कर रहे हैं। ऐसे लोगों से कुछ गुंडा और बदमाश टाइप के स्थानीय लोग गुंडा टैक्स की वसूली भी करने लगे हैं।

छतरपुर जिले के बमीठा थाना पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार महाराष्ट्र जलगांव के होटल व्यापारी दिलीप राजकुमार विश्वकर्मा ने शिकायत दज्र कराई है कि उसके भाइ्र ने बागेश्वरधाम के पास होटल खोलने के जमीन खरीदी है। इसके लिए लोन भी लिया है। वे महाराष्ष्ट्र जलगांव से मकान बेचकर धाम पर रोजी-रोटी के लिए होटल शुरू कर रहे हैं, लेकिन यहां पर कुछ बदमाश टाइप के लोग ऐसे बाहरी लोगों से मारपीट कर, डरा-धमकाकर गुंडा टैक्स देने का दबाव बना रहे हैं।

Recommended Video

    Tej Pratap Yadav की Army रोकेगी Dhirendra Shastri का रास्ता! क्या है पूरा प्लान | वनइंडिया हिंदी

    दिलीप विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि संजू सिंह घोष, वरदान सिंह, प्रमोद घोश और बृजेश तिवारी ने उसके साथ मारपीट की है। वे यहां होटल खोलने के एवज में वसूली के लिए राशि देने का दबाव बना रहे हैं, जब पैसे नहीं दिए तो मारपीट करने पर अमादा हो गए। इसी तरह की वसूली अन्य लोगों ने भी की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+