लकड़ी की खड़ाऊ, मर्सिडिज से एंट्री, अंबानी की शादी में धीरेंद्र शास्त्री ने दिखाया ऐसा जादू मोदी हो गए मुरीद
Anant Ambani and Radhika Merchant's wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद समारोह में देश के कई दिग्गज लोग पहुंचे। इस दौरान वर-वधु को देश के कई आध्यात्मिक गुरुओं का भी आशीर्वाद मिला। शुभ आशीर्वाद समारोह में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक खास चप्पल पहनकर पहुंचे थे।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सादगी ने सबका ध्यान आकर्षित किया। वह अपने पारंपरिक अटायर में शादी में शामिल होने पहुंचे थे। पीले धोती-कुर्ते में लकड़ी के खड़ाऊ पहने धीरेंद्र शास्त्री ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुकेश अंबानी के बेटे की शादी के शुभ आशीर्वाद में पहुंचे, जहां लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। इस समारोह में जहां लोग महंगे कपड़े और ज्वैलरी पहनकर आए थे, वहीं बाबा की सादगी का अलग ही अंदाज नजर आया।
लकड़ी की खड़ाऊ और मर्सिडीज़ से एंट्री
मुकेश अंबानी के इवेंट में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कोई भी दिखावटी पोशाक नहीं पहना हुआ था। वे इस समारोह में पंडित के लिबास में ही नजर आए। पीले कुर्ते और धोती पहने बाबा बागेश्वर ने लाल रंग का दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ था। उनके पैरों में लकड़ी के खड़ाऊ पहने हुए थे। अपने चिर-परिचित अंदाज में वह हाथ में झोली लेकर वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे। उनकी एंट्री इतनी जबरदस्त थी कि कैमरे की नजर भी उन पर रूक गई थी।

विश्व प्रसिद्ध के कथा वाचक हुए शामिल
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने आध्यात्मिक ज्ञान और प्रवचनों के माध्यम से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई है। वे अक्सर धार्मिक ग्रंथों की कथाएं सुनाते हैं और हनुमान जी के भक्तों को उनके जीवन में सही मार्गदर्शन बताते हैं। उनकी कथाओं में विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की जाती है और उन्हें सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग जुड़ जाते हैं।
सबसे हटके रहा पहनावा
बागेश्वर धाम के प्रमुख पुजारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आमतौर पर पारंपरिक और धार्मिक कपड़े ही पहनते हैं। अक्सर सफेद या भगवा रंग की धोती और कुर्ता पहनते हैं। इसके अलावा उनके कंधों पर एक अंगवस्त्र रहता है। वह गले में तुलसी या रुद्राक्ष की माला धारण करते हैं। इसी पहनावे के साथ वह अंबानी के शुभ आशीर्वाद में पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications