जयललिता की आय से अधिक मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट देगा फैसला
अगले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट जयललिता की आय से अधिक मामले में अपना फैसला सुनाएगा। जयललिता की आय से अधिक मामले में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पी सी घोष और अमित्व रॉय की बेंच फैसला सुनाएगी।
नई दिल्ली। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट जयललिता की आय से अधिक मामले में अपना फैसला सुनाएगा। जयललिता की आय से अधिक मामले में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पी सी घोष और अमित्व रॉय की बेंच फैसला सुनाएगी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट जून 2016 में दिए गए फैसलों पर दाखिल याचिका पर सुनवाई करेगी। इससे पहले कर्नाटक सरकार की तरफ से आय से अधिक मामले में लिए गए फैसले के बारे में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया।

कर्नाटक सरकार की तरफ से कोर्ट में पेश हुए दुष्यंत दवे ने कहा कि कर्नाटक सरकार इस मामले में क्या आदेश हुआ है, इस बारे में जानना चाहती है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में आने में असमर्थ थे क्योंकि कोर्ट में काफी भीड़ थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने जवाब दिया कि जब हम इस मामले में आदेश देंगे तो उसे जानने के लिए आपको आना होगा।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में पिछले सोमवार को कर्नाटक सरकार ने फैसले के बारे में सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एक सप्ताह के भीतर ही इस मामले में फैसला सुनाया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य न्यायाधीश अमित्व रॉय आज कोर्ट में नहीं बैठे थे, इसलिए फैसला नहीं सुनाया जा सकता है।
इस आय से अधिक संपत्ति मामले में एआईएडीएमके की महासचिव शशिकला नटराजन भी आरोपी थी। बाद में कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया था जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications