365 महिलाओं को डेट करना चाहता है यह भारतीय शख्स, मकसद जानकर सैल्यूट किए बिना नहीं रह पाएंगे आप
क्या आपने सीरियल डेटर के बारे में सुना है? नहीं न। हम में से कई लोगों ने यह नाम पहले नहीं सुना होगा। तो चलिये आज हम आपको सीरियल डेटर के नाम से रू-ब-रू करवाएंगे।
चेन्नई, 14 अगस्त। आपने सीरियल किलर के बारे में तो सुना ही होगा और सीरियल किसर के बारे में? अरे बाबा अपने इमरान हाशमी उन्हें ही सीरियल किसर कहा जाता है। अब ये बताइए कि क्या आपने सीरियल डेटर के बारे में सुना है? नहीं न। हम में से कई लोगों ने यह नाम पहले नहीं सुना होगा। तो चलिये आज हम आपको सीरियल डेटर के नाम से रू-ब-रू करवाएंगे। हां मजे की बात ये है कि सीरियल किसर की तरह सीरियल डेटर भी भारत से ही हैं।

ये महान शख्स हैं चेन्नई के सुंदर रामू
जी हां, पेशे से फोटोग्राफर और एक्टर सुंदर रामू को सीरियल डेटर के नाम से भी जाना जाता है। जब आप उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ अपनी डेट की कहानी को बयां किया है। सुंदर रामू ने हर उम्र की महिला के साथ डेट की है फिर चाहे वो 88 साल की आयरिश नन हो या फिर 90 वर्षीय बंगाली महिला, जिसने अपनी युवावस्था में कई देशों की यात्रा की थी।

365 महिलाओं के साथ डेट करना है रामू का लक्ष्य
रामू अब तक 335 महिलाओं के साथ डेट कर चुके हैं। रामू का इरादा अभी यहीं रुकने का नहीं है। उनका लक्ष्य 365 महिलाओं को डेट करना है।

क्यों करना चाहते हैं 365 महिलाओं को डेट
अब मामला ये है कि आखिर रामू 365 महिलाओं के साथ डेट क्यों करना चाहते हैं? दरअस्ल इसके पीछे उनका उद्देश्य अपने लिए प्यार खोजना नहीं है, बल्कि उनका उद्देश्य पूरी तरह से अलग। बीबीसी से बातचीत में अभिनेता ने कहा कि वह 'बहुत रोमांटिक' हैं और हर दिन प्यार की तलाश में रहते हैं, लेकिन 365 महिलाओं को डेट करने के पीछे अपने लिए किसी स्त्री की खोज करना नहीं है। पूर्व थियेटर रामू ने बताया कि वह महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना चाहते हैं।

2015 से शुरू हुई यात्रा
रामू ने कहा कि 365 महिलाओं को डेट करने का प्रोजेक्ट 1 जनवरी 2015 से शुरू हुआ। रामू ने कहा कि साल 2012 में दिल्ली में हुए गैंग रेप ने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। रामू ने कहा कि इस घटना ने उन्हें, हिलाकर रख दिया वह कई रातों तक सो नहीं सके। उसी दौरान रामू के दिमाग में ख्याल आया कि वे महिलाओं के प्रति समाज में बदलाव के लिए क्या कर सकते हैं। इस सवाल ने 365 महिलाओं के साथ डेट करने के अभियान की शुरुआत हुई। एक डेट के दौरान रामू एक आयरिश नन सिस्टर लोरेटो के साथ खाना खाने गए। अपनी फेसबुक वॉल पर रामू ने उस नन के साथ और वह महिला दिखने में कैसी थी इस बात का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा कि मैं एक आयरिश महिला साथ डेट पर गया था, वह महिला ब्रिटिश शासन के दौरान भारत आई थी। उसने 70 साल की उम्र तक यहां बच्चों को पढ़ाया। वह आज भी 16 साल की लड़की लग रही थी। उन्होंने लिखा कि इस डेट पर हम दोनों ने एक कप चाय पी और चीज क्रैकर्स खाए। यह बिना जाति धर्म का प्यार था। इस दौरान मानवता पर हावी होती तकनीक और बिगड़ते पारिवारिक मूल्यों पर बातचीत की।












Click it and Unblock the Notifications