तमिलनाडुः बेटे की इस बुरी आदत के चलते मां ने पहले उसे खाने में दिया जहर फिर काटे उसके हाथ-पैर और सिर

थेनी। तमिलनाडु के थेनी जिले से एक वीभत्स घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने इंजीनियर बेटे को जहर देकर मार दिया। इसके बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काट दिया। मंगलवार की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की आरोपित मां अपने बेटे के नशे की आदत से परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ खुलासा

सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ खुलासा

मृतक इंजीनियर विग्नेश्वरण की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है। युवकी के शव से सिर, हाथ और पैर कटे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव के टुकड़ों को कस्बे के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया गया था। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि एक एक महिला और एक पुरुष को टाट के बोरे में कुछ फेंकते हुए देखा गया था।

बेटे की नशे के आदत से परेशान थी मां

बेटे की नशे के आदत से परेशान थी मां

इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और महिला से पूछताछ की। इस दौरान महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपित मां अपने बेटे की नशे की आदत से परेशान थी। उसका बेटा अक्सर नशे में हंगामा करता था। पुलिस के मुताबिक वह कथित तौर पर चोरी के कुछ मामलों में भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि विग्नेश्वरण रविवार को घर आया तो उसकी मां ने उसे भोजन में जहर मिलाकर दे दिया।

शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके

शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके

खाना खाने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि महिला ने बेटे के शव को ठिकाने लगाने में किसकी मदद ली, उसका पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि शव के टुकड़ों को कस्बे के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया गया था। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि एक महिला और एक पुरुष को टाट के एक बोरे में कुछ फेंकते हुए देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+