23 जनवरी को पूर्ण रूप से तमिलानडु में होगा लॉकडाउन, सीएम एमके स्टालिन ने की घोषणा

चेन्नई। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घोषणा की कि 23 जनवरी (रविवार) को पूरे राज्य में पूर्ण तालाबंदी होगी। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 21 जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस दौरान कोरोना से 705 लोगों की मौत हो गई है।

tamilnadu complete lockdown on 23rd january mk stalin announced

देश में हालांकि रिकवरी रेट भी बढ़ी है, भारत में बीते 24 घंटों में 2,51,777 लोग रिकवर हुए हैं। देश में आज कल से 29,722 अधिक केस सामने आए हैं। 20 जनवरी को कोरोना वायरस के 3,17,532 मामले आए थे। देश में फिलहाल दैनिक पॉजिटिविटि रेट 17.94 हो गया है।

देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले 9,692 हो गई है। ओमिक्रॉन के कुल मामलों में कल से 4.36% की वृद्धि हुई है। देश में एक्टिव केसों की कुल 20 लाख 18 हजार 825 है। बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों की संख्या 94 हजार 774 बढ़ी है। देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4,88,396 है। वहीं कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,60,43,70,484 है। देश में अब तक कोरोना से 3,60,58,806 लोग ठीक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+