चेन्नई: शहर के कई हिस्सों में आज नहीं मिलेगी बिजली, विभाग ने दी जानकारी
चेन्नई: शहर के कई हिस्सों में आज नहीं मिलेगी बिजली, विभाग ने दी जानकारी
चेन्नई, 24 जून: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के कई इलाकों को आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन की ओर से जानकारी दी गई है कि शहर में मेंटिनेंस का काम चल रहा है, जिसके चलते गुरुवार दोपहर चेन्नई के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। विभाग की ओर से कहा गया है कि सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। उम्मीद है कि एक बजे तक काम पूरा हो जाएगा और 1 बजे के बाद आपूर्ति फिर से शुरू हो जाएगी।

जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन के मुताबिक, चेन्नई के तांबरम, पेरम्बूर अगरम, सिडको नगर, कोलाथुर, सेम्बियम सेंथिल नगर, माधवरम वडापेरुंबक्कम अलमाथी, बंगारापेट, कनियाम्मन नगर, मोरई, मायलापुर, अवादी, मथानाकुप्पम, थिरुमुलाईवॉयल, टोंडियारपेट, राजेशनमुगम नगर, नापलायम, अडयार, अथिपट्टू अंबत्तूर, केके नगर गिंडी, मदिपक्कम, पोरुर, कुंद्राथुर, पूनमल्ली, थिरुनीरमलाई, शोलिंगनल्लूर, सिपकोट में बिजली कटौती होगी।
बिजली कटौती पर मंत्री का बयान भी चर्चा में
राज्य में बिजली आपूर्ति बाधित होने को लेकर तमिलनाडु के विद्युत मंत्री वी सेंथिल बालाजी का एक बयान भी चर्चा में है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर खूब बात कर रहे हैं। सेंथिल बालाजी का कहना है कि बिजली के तारों पर गिलहरियों के चलने के कारण राज्य में बार-बार बिजली गुल हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि गिलहरी के चलने से दो तार एक-दूसरे से टकरा जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications