तमिलनाडु में 11 साल के बाद निकाय चुनाव, DMK ने किया सभी निगमों में जीत का दावा

चेन्नई, 19 फरवरी: तमिलनाडु में 11 साल के लंबे अंतराल के बाद शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान किया गया। शनिवार को एक ही चरण में सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला। शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत 21 निगमों, 138 नगर पालिकाओं और 490 नगर पंचायतों में 12,607 पदों के वोटिंग हुई। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके बेटे एवं विधायक उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

Tamil Nadu

सीएम एमके स्टालिन ने चेन्नई के तेयनमपेट में एसआईईटी कॉलेज में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम न केवल हमें वोट देने वालों को बल्कि सभी को सुशासन दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमारा गठबंधन सभी 21 निगमों को जीतेगा।

वहीं DMK विधायक उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि बीजेपी हमेशा से ऐसा करती रही है, हम इसके पूरी तरह खिलाफ हैं। तमिलनाडु की जनता जानती है कि किसे चुनना है और किसे नकारना है। तमिलनाडु के लोग इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

नगरीय निकाय चुनाव का एक ही चरण में मतदान हुआ। अक्टूबर 2016 में चुनाव निर्धारित थे, लेकिन मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश के बाद इसे स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद कई घटनाक्रम, राजनीतिक और प्रशासनिक ने देरी के चलते चुनावों को 11 साल हो गए। चुनावों में 57,778 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला होगा। वहीं वोटिंग के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार कोविड मरीज वाले वोटर शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान कर सकते हैं।

वहीं वोटों की गिनती 22 फरवरी को होगी। इसी के साथ चुनाव के विजेता और नए चयनित सदस्य 2 मार्च को अपने पदभार संभालेंगे। कुल 12,607 पदों के लिए 57,778 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 31,150 मतदान केंद्र हैं और सुरक्षा के लिए लगभग लाख पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+