जयललिता की समाधि पर उनके समर्थकों ने सिर मुंडवाकर मनाया मातम, तस्वीरें

अम्मा की समाधि पर हजारों समर्थक जमा हुए। उन्होंने अपने सिर मुंडवाए और प्रिय नेता के निधन पर विलाप किया।

चेन्नई। मरीना बीच पर जयललिता की समाधि पर उनके हजारों समर्थक जमा हुए और उन्होंने अपने नेता के निधन पर मातम किया। कई महिला और पुरुष समर्थकों ने प्रिय नेता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अपने सिर मुंडवा लिए हैं।

jaylalithaa supporter1

'अम्मा मेरी मां की तरह थीं'

एआईएडीएमके के एक नौजवान कार्यकर्ता ने कहा, 'अम्मा मेरे लिए मां की तरह थीं। उन्होंने मेरे दोनों बच्चों के नाम रखे थे। हमने अपनी मां को खो दिया है इसलिए हमने अपने बाल उतरवाए हैं। मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि वह दुनिया में नहीं हैं।'

jaylalithaa supporter2

मनोज ने कहा कि वे अम्मा जयललिता के बोल्डनेस से प्रभावित हुए थे और उन्होंने एआईएडीएमके ज्वाइन किया था।

तिरुनेलवेली के 45 साल के के करियप्पन ने भी अपना मुंडन करवाया। करियप्पन ने कहा, 'जब मुझे पता चला कि अम्मा नहीं रहीं तो अपने पांच दोस्तों के साथ मैं यहां आया। अम्मा मेरी मां की तरह थीं। इसलिए मैंने मुंडन करवाने का फैसला लिया।'

जयललिता की समाधि के पास रो रही थीं महिलाएं

कुछ महिलाएं जयललिता की समाधि के पास रो रही थीं। कई महिलाओं ने अम्मा के निधन पर शोक मनाते हुए अपने बाल उतरवाए।

jaylalithaa supporter3

सोमवार को हुआ जयललिता का निधन

सोमवार की रात में 11.30 मिनट पर एक्ट्रेस और तमिलनाडु की सीएम रहीं जयललिता ने अंतिम सांस लीं। तमिलनाडु में उनके लाखों समर्थक उनको प्यार से अम्मा कहते थे।

jaylalithaa supporter4

जयललिता को मरीना बीच पर उनके मेंटर और पूर्व सीएम एमजीआर की समाधि के ठीक बगल में दफनाया गया। एआईएडीएमके के समर्थकों का कहना है कि अम्मा के नहीं रहने के बावजूद वे पार्टी से जुड़कर एकजुट रहेंगे।

jaylalithaa supporter6
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+