आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार वीके शशिकला, कब करेंगी आत्मसमर्पण
सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को फैसला सुनाते हुए वीके शशिकला को दोषी करार दिया। सुप्रीम कोर्ट ने वीके शशिकला और उनके दो रिश्तेदारों को सजा सुनाते हुए चार साल कैद की सजा सुनाई

वहीं दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि शशिकला मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करेंगी। शशिकला के वकीलों के मुताबिक कोर्ट के आदेश को पढ़ने में समय लगता है। उन्होंने कहा कि क्योंकि फैसला 500 से अधिक पेज में है। इसलिए इसमे समय लग सकता है। इस फैसले के बाद 61 वर्षीय शशिकला को पड़ोसी राज्य कर्नाटक की बेंगलुरु जेल में अपनी चार साल की सजा काटनी होगी। इस बीच विधायकों के साथ कुवथुर स्थित गोल्डन बे रिसॉर्ट मौजूद शशिकला रात करीब साढ़े नौ बजे वहां से रवाना हो गई।
दूसरी तरफ तमिलनाडु में तेजी से बदलते राजनीतिक समीकरण के तहत वीके शशिकला के विश्वासपात्र समझे जाने वाले ई के पलानीस्वामी को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ वी के शशिकला ने कड़ा रख अपनाते हुए बागी नेता ओ पन्नीरसेल्वम समेत 19 अन्य वरिष्ठ नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications