पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार, पति ने दो बच्चों को 300 फीट गहरी खाई में फेंका

सेलम। तमिलनाडु के सेलम में एक शख्स ने अपने दो मासूम बच्चों को तीन सौ फीट गहरी खाई में फेंक कर उनकी जान ले ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब बुधवार को शख्स की पत्नी पुलिस के पास पहुंची और अपने बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

man hurls his two children down 300 feet gorge after fight with wife
क्यों की बच्चों की हत्या?

मामला सेलम के नमक्कल का है। एरसमपट्टी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय श्रृंजीवी ने अपनी पत्नी के साथ रहने से इनकार करने के बाद गुस्से में अपने ही मासूम बच्चों गिरीदास (8) और कविदर्शिनी (5) को कोल्ली हिल्स से 300 फीट गहरी खाई में फेंक दिया। घटना 8 नंबवर की है, दोनों मासूम की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पत्नी ने बच्चों के लापता होने की शिकायत की

बुधवार श्रृंजीवी की पत्नी ने वाजवंधि नाडु पुलिस से अपने बच्चों के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी श्रृंजीवी को ​गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, पत्नी बक्कियम का पति श्रृंजीवी से पिछले करीब छह महीने से विवाद चल रहा था। तभी से बक्कियम अपने बच्चों के साथ पिता के घर में रह रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+