पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के बाद धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल

पटाखा फैक्ट्री में आग की ये घटना तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।

चेन्नई। तमिलनाडु में एक पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद लगातार हुए धमाकों में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर भी है।

fire

पटाखा फैक्ट्री में आग, फंसे 16 कर्मचारी

पटाखा फैक्ट्री में आग की ये घटना तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। जिसके बाद पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में बिल्डिंग के दो फ्लोर को नुकसान पहुंचा है।

पटाखा फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप

पटाखा फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप

फैक्ट्री के अधिकारियों के मुताबिक जिस समय फैक्ट्री में आग लगी इसमें करीब 16 लोग मौजूद थे। ये सभी लोग अचानक हुए घटनाक्रम के चलते फैक्ट्री में फंस गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में 5 श्रमिकों की मौत हुई है, वहीं कई लोग घायल हैं।

तिरुचिरापल्ली में पटाखा फैक्ट्री में धमाका

तिरुचिरापल्ली में पटाखा फैक्ट्री में धमाका

तमिलनाडु (मध्य क्षेत्र) के फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के डिप्टी डायरेक्टर इन्चार्ज जी. सत्यनारायणन ने बताया कि तिरूचिरापल्ली के पास विट्रीवल एक्सप्लोसिव में धमाका हुआ है। इस धमाके में फैक्ट्री के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर को काफी नुकसान पहुंचा है।

बता दें कि पूरा घटनाक्रम तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के 333 किमी दूर स्थित तिरुचिरापल्ली के पास मौजूद विट्रीवल एक्सप्लोसिव का है।

25 फायर सर्विस गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

25 फायर सर्विस गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

सत्यनारायणन ने बताया कि फिलहाल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया है हालांकि अभी भी इसमें से धुआं उठ रहा है। जिसे काबू करने की कोशिशें की जा रही हैं।

करीब 25 फायर सर्विस गाड़ियां और इससे जुड़े कर्मचारी हादसे वाली जगह पर मौजूद थे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया।

मलबा हटाने का काम जारी

मलबा हटाने का काम जारी

हालात को देखते हुए अभी भी तीन फायर टेंडर्स मौके पर मौजूद हैं। तमिलनाडु (मध्य क्षेत्र) के फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के डिप्टी डायरेक्टर इन्चार्ज जी. सत्यनारायणन ने बताया कि फिलहाल मलबा हटाने का काम चल रहा है। इसके बाद पता चलेगा कि इस हादसे में मृतकों की संख्या कितनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+