नशे में शख्स ने पहले मलाशय में डाल ली साबुत बोतल, फिर खुद निकालने के चक्कर में हुआ ये हाल

चेन्नई। तमिलनाडु के नागपट्टननम जिले में बीते गुरुवार को एक शख्स के पेट में तेज दर्द उठा। वह जिला अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर को दिखाया। पहले तो डॉक्टर को भी कुछ समझ नहीं आया, इसके बाद सोनोग्राफी टेस्ट किया गया। रिपोर्ट में जो हकीकत सामने आई उसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया। जब व्यक्ति को होश आया तो उसने डॉक्टरों को नशे में की गई हरकत के बारे में बताया।

मलाशय के रास्ते पेट में डाल ली शराब की बोतल

मलाशय के रास्ते पेट में डाल ली शराब की बोतल

दरअसल, 29 साल के व्यक्ति ने नशे की हालत में मलाशय के रास्ते शराब की बोतल अंदर डाल ली थी। गुरुवार को को उसे पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे नागपट्टनम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सोनोग्राफी की, रिपोर्ट में डॉक्टरों ने पाया कि व्यक्ति के पेट में शराब की साबुत बोतल है, जिसे देखकर सभी हैरत में पड़ गए। डॉक्टरों ने 2 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद उसके पेट से बोतल को निकाल दिया। डॉक्टरों के अनुसार मरीज की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है।

निकालने की कोशिश में बड़ी आंत तक पहुंच गई बोतल

निकालने की कोशिश में बड़ी आंत तक पहुंच गई बोतल

अस्‍पताल के सर्जन एस पांडियाराज के मुताबिक, युवक ने 26 मई को अपने रेक्‍टम में शराब की बोतल डाली थी। वह दर्द से परेशान था। शर्म की वजह से किसी को इस बारे में बताया भी नहीं।यहां तक कि अपने घरवालों को भी नहीं बताया था। जब दर्द बर्दाश्‍त से बाहर हो गया, तब घरवाले उसे अस्‍पताल लेकर आए। उन्होंने बताया कि युवक ने रेक्‍टम से बोतल निकालने का काफी प्रयास किया। इस प्रयास में बोतल बाहर निकलने की बजाय और अंदर बड़ी आंत तक पहुंच गई।

2 घंटे की सर्जरी के बाद निकली गई बोतल

2 घंटे की सर्जरी के बाद निकली गई बोतल

डॉ. पांडियाराज के मुताबिक, उन्‍होंने अपने जीवन में इस तरह का पहला केस देखा है। उन्होंने कहा कि अगर युवक की आंत में बोतल टूट जाती तो हमें एक एक टुकड़े को ऑपरेशन कर निकालना पड़ता और तब यह ऑपरेशन काफी जटिल हो जाता। युवक की करीब दो घंटे तक सर्जरी की गई और इस तरह सावधानीपूर्वक शराब के बोतल को बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने मरीज की हालत अब स्थिर है। वह अभी भी दर्द महसूस कर रहा है पर जल्‍द ही उसके घाव भर जाएंगे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+