तमिलनाडु: विधानसभा चुनाव को लेकर डीएमके और कांग्रेस में सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला आज

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और उसकी सहयोगी कांग्रेस पार्टी के बीच रविवार को सीटों के बटवारे को लेकर अंतिम फैसला होगा।

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और उसकी सहयोगी कांग्रेस पार्टी के बीच रविवार को सीटों के बटवारे को लेकर अंतिम फैसला होगा। खबर है कि डीएमके कांग्रेस को आगामी चुनाव में 25 सीटें दे सकती है। दिनेश गुंडूराव ने मीडिया को बताया कि रविवार सुबह 10 बजे इस समझौते पर हस्ताक्षर होंगे और उसी के बात पता चलेगा कि क्या निर्णय लिया गया है।

dinesh gundu rao

Recommended Video

    Tamil Nadu Assembly Election 2021 : Congress को 25 सीटें दे सकती है DMK,फैसला आज | वनइंडिया हिंदी

    वहीं खबर यह भी है कि कांग्रेस को 30 से कम सीटें स्वीकार्य नहीं हैं। कांग्रेस का कहना है कि अगर 30 से कम सीटों को स्वीकार कर लिया जाता है तो इसका असर न सिर्फ पार्टी के मनोबल पर पड़ेगा बल्कि यह फैसला राज्य में कांग्रेस पार्टी के वजूद को भी खत्म करने का काम करेगा। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने कहा है कि 30 से कम सीटें किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें: अमित शाह आज चुनावी अभियान के लिए पहुंचेंगे केरल और तमिलनाडु, कन्याकुमारी से करेंगे रैली की शुरुआत

    राज्य में 10 सालों से विपक्ष की भूमिका निभा रही डीएमके सत्ता में वापसी करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए पहले ही इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 3, मनिठान्या मक्कल काची को 2 और विदुथलाई चिरुथिगाल काची को 6 सीटें दे दी हैं।

    खबर यह भी है कि उम्मीद से कम सीटें मिलने पर कांग्रेस कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। तमिलनाडु में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+