चेन्नई के शिवशंकर बाबा के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज, कई छात्राओं ने बताई थी आपबीती
चेन्नई, जून 13: तमिलनाडु में चेन्नई के पास केलमबक्कम में शैक्षणिक संस्थान के संचालक और स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु शिव शंकर बाबा पर स्कूली छात्रों के यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुशील हरि इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल में पढ़ने वाली कई छात्राओं ने शिव शंकर बाबा पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब सोशल मीडिया के जरिए छात्राओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया।

छात्राओं की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए बाल कल्याण समिति में शिव शंकर बाबा को तलब किया गया, लेकिन वे पेश नहीं हुए। वहीं बाबा की टीम ने बताया था कि स्वयंभू गुरु सीने में दर्द से पीड़ित थे और उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तीन शिकायतकर्ताओं के आधार पर केलमबक्कम की महिला पुलिस ने शिवशंकर बाबा के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहक केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी बाबा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 363,365 और 366 और पॉक्सो की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने मामले को सीबीसीआईडी को ट्रांसफर कर दिया है, जो दो नाबालिगों सहित 13 लोगों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू करेगा।












Click it and Unblock the Notifications