AIADMK ने किया फैसला, जया की करीबी शशिकला संभालेंगी पार्टी
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयराम जयललिता के बाद उनकी ये दोस्त AIADMK को संभालेंगी।
चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने पार्टी के अगले नेता के संबंध में रुख स्पष्ट कर दिया है।
AIADMK की ओर से शनिवार को कहा गया कि शशिकला नटराजन उनकी अगली नेता होंगी। इस संबंध में AIADMK की ओर से ट्विटर पर भी घोषणा की है कि वरिष्ठ नेताओं ने ' शशिकला से अपील की है कि वो जयललिता के बताएं रास्ते पर पार्टी का नेतृत्व करें।'

रुख रहा स्पष्ट
पार्टी में शशिकला के भविष्य पर अपने पहले और आधिकारिक स्टैंड पर AIADMK का रुख स्पष्ट रहा। AIADMK के नेताओं और शशिकला की यह बैठक पोइस गार्डन में हुई।
इससे पहले पार्टी प्रवक्ता ने भी शशिकला के नेतृत्व संभालने के पक्ष में बयान दिया था। साथ ही पार्टी के ट्विटर हैंडल से लगातार शशिकला की तस्वीरें ट्वीट किया जाना शुरू कर दी गई हैं।
साथ ही शनिवार को पार्टी के हैंडल से यह बयान स्पष्ट करता है कि शशिकला AIADMK की अगली नेता होंगी।












Click it and Unblock the Notifications