चेन्नई न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

अपनी शादी रुकवाने को 15 साल की लड़की ने किया पुलिस को फोन, बोली अंकल प्लीज मुझे बचाओ

15 साल की लड़की के मना करने के बावजूद उससे बहुत ज्यादा उम्र के व्यक्ति से उसकी शादी करने पर लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए खुद ही पुलिस को फोन कर दिया।

By Rizwan
Google Oneindia News

चेन्नई। कर्नाटक में एक लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी शादी रोकने के लिए खुद ही पुलिस को फोन कर दिया। लड़की की गुहार पर पुलिस ने पहुंचकर शादी को रुकवाया।

अपनी शादी रुकवाने को 15 साल की लड़की ने किया पुलिस को फोन, बोली अंकल प्लीज मुझे बचाओ

कर्नाटक के कालाबुर्गी जिला पुलिस के पास मंगलवार को एक फोन आया जिसमें उनको पास के गांव में एक बाल-विवाह होने की सूचना दी गई। लड़की ने खुद को ही दुल्हन बताते हुए इस शादी को रुकवाने की मांग की।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शादी की तैयारियां होती मिलीं। पुलिस जब वहां पहुंची तो होने वाली दुल्हन ने उन्हें सारी सच्चाई बता दी। लड़की ने बताया कि उसकी उम्र 15 साल की है और उसकी शादी 26 साल के आदमी से की जा रही है, जिसे वो करना नहीं चाहती।

पाकिस्तानी दुल्हन और हिन्दुस्तानी दूल्हा: किसी फिल्म से कम नहीं है इनकी प्रेम कहानीपाकिस्तानी दुल्हन और हिन्दुस्तानी दूल्हा: किसी फिल्म से कम नहीं है इनकी प्रेम कहानी

पुलिस ने बताया कि लड़की की शादी गुजरात के व्यक्ति से की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में कुछ रुपए (अमूमन 1 लाख रुपए) लेकर लड़की की शादी ज्यादा उम्र के व्यक्तियों से कर देना काफी आम बात है। इसकी वजह यहां की गरीबी है। उत्तर कर्नाटक से दूसरे प्रदेशों को ब्याही जाने वाली लड़कियों की तादाद बहुत ज्यादा है।

गुजरात से आते हैं उत्तर कर्नाटक में उम्रदराज दूल्हे

गुजरात में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या काफी कम है, ऐसे में वहां के लोग कर्नाटक में शादियां करने आते हैं। पुलिस का कहना है कि वो इस बात का ध्यान रखते हैं कि 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी ना हो लेकिन सारे मामले पुलिस की जानकारी में नहीं आ पाते हैं। भारत में 18 साल से कम उम्र की शादी कानूनन जुर्म है।

पुलिस का कहना है कि अहर लड़की ने उनको पोन ना किया होता तो आने वाली 25 दिसंबर को उसकी शादी कर दी गई होती। पुलिस को फोन करने की वजह से लड़की की शादी रुक गई।

13 साल की लड़की को 80 हजार में बेचा, 5 महीने तक हुई दरिंदगी

यूनिसेफ के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 47 फीसदी लड़कियों की शादी उनके 18 साल की उम्र होने से पहले ही कर दी जाती है। ऐसा शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिलता है।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार, बीते साल बाल-विवाह के 300 मामले दर्ज किए गए जबकि 221 मामले बच्चों की तस्करी के सामने आए।

उसने पीछे से आकर दोनों हाथों से मेरे ब्रेस्ट को पकड़ लिया और फिर...उसने पीछे से आकर दोनों हाथों से मेरे ब्रेस्ट को पकड़ लिया और फिर...

Comments
English summary
15 Year Old Girl Calls Up Police To Save Herself From Early Marriage
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X