चंडीगढ़: स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां कोरोना की वजह से बढ़ीं, 20 दिसंबर से 7 जनवरी तक रहेंगे बंद

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा की राजधानी एवं देश के केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में स्कूलों के शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया गया है। यहां प्रशासन ने आज बताया कि, कोविड-19 के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तौर पर केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शीतकालीन अवकाश फिर से निर्धारित किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब स्कूलों में 20 दिसंबर से 7 जनवरी तक छुट्टी रहेगी।

winter vacations in govt & govt-aided schools in Chandigarh from 20th Dec to 7th Jan.

अब 10 जनवरी को खुल सकते हैं स्कूल
चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन आॅफिस की ओर से कहा गया, "स्कूलों में 20 दिसंबर से 7 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। 10 जनवरी को स्कूल फिर से खुलेंगे।"

winter vacations in govt & govt-aided schools in Chandigarh from 20th Dec to 7th Jan.

डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर प्रभजोत कौर के मुताबिक, कोरोना महामारी के मद्देनजर एहतियात के तौर पर गवर्नमेंट और गवर्नमेंट एडिड स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को रीशेड्यूल किया गया है। कल यानी कि शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने शहर के सभी गवर्नमेंट, गवर्नमेंट एडिड और प्राइवेट स्कूलों के हेड्स व प्रिंसिपल्स को इसे लेकर नोटिस जारी किया था। चूंकि, पहले छुट्टियां 27 दिसंबर से 5 जनवरी 2022 तक होनी थीं। और, अब नए शेड्यूल के मुताबिक, 20 दिसंबर से 7 जनवरी 2022 तक रहेंगी।

जानें क्यों 10 जनवरी को खुलेंगे स्कूल?
दरअसल, 8 जनवरी को दूसरा शनिवार है और 9 जनवरी को रविवार है, इसलिए स्कूल 10 जनवरी को खुलेंगे। सरकारी शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा चलती रहेंगी और इलेक्शन ड्यूटी में लगा स्टाफ भी अपना काम जारी रखेगा। वहीं, इंडिपेंडेंट स्कूल एसाेसिएशन के प्रेजिडेंट एचएस मामिक ने कहा है कि, शिक्षा विभाग ने यह एडवाइजरी जारी की है कि हर स्कूल इसको लेकर अपने मुताबिक फैसला करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+