बच्चाचोरी के शक में हरियाणा में 2 बाबाओं की पिटाई, डर से उन्होंने कहा- हां चुराए हैं, पुलिस को कुछ नहीं मिला

चंडीगढ़। हरियाणा में करनाल के पास रामनगर में बच्चा चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने दो बाबाओं की पिटाई कर दी। यहां एक परिवार का बच्चा करीब एक सप्ताह पहले लापता हो गया था। परिवारीजनों को बच्चे के अपहरण की आशंका थी। इसी बीच उन्हें दो बाबा नजर आए। उन्होंने उन बाबाओं को पकड़ लिया। उसके बाद रविवार दोपहर दोनों की जमकर पिटाई कर दी गई। सूचना पर पहुंची रामनगर थाना पुलिस ने उन बाबाओं को हिरासत में लिया। उसके बाद पुलिस से पूछताछ की। लोगों द्वारा पिटाई करने के दौरान डर से दोनों बाबाओं ने बच्चाचोरी की बात कही, लेकिन पुलिस को उनके पास से कोई बच्चा नहीं मिला।

Two Baba Beaten By A public In Doubt Of Child Theft

रामनगर थाने के इंचार्ज जसविंद्र तुली के अनुसार, उन दोनों बाबाओं ने बाद में कहा कि हमें चोरी के बारे में नहीं मालूम है। इससे पहले उन्होंने भीड़ की मौजूदगी में चोरी करने की बात स्वीकार कर ली थी, लेकिन उनके पास से बच्चा नहीं मिला। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा पिटाई करने के दौरान डर से ऐसा बोला।

Two Baba Beaten By A public In Doubt Of Child Theft

असल में हमें चोरी के संदर्भ में कुछ भी नहीं पता है। जसविंद्र तुली ने कहा कि पुलिस बच्चे को ढूंढ़ने में लगी है। सिपाही हर पहलू पर जांच कर रहे हैं। बहरहाल, उन बाबाओं को भीड़ से बचाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+