Punjab News: सीएम मान और अरविंद केजरीवाल गुरदासपुर में करेंगे रैली, 1854 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्या
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को गुरदासपुर में 14.92 करोड़ रुपए की लागत से 6 एकड़ में बने बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल एवं रेलवे अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा हलके को 1854 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान एक विशाल विकास क्रांति रैली को भी दोनों नेता संबोधित करेंगे।
बटाला से विधायक और आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी, पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के अध्यक्ष रमन बहल, जिला योजना कमेटी के अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट जगरूप सिंह शेखवां सहित अन्य लोगों ने शुक्रवार को उद्घाटन समारोह एवं विकास क्रांति रैली की तैयारी का जायजा लिया।

विधायक कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 दिसंबर से लोकसभा हलका गुरदासपुर में विकास क्रांति की नई शुरुआत करेंगे। गुरदासपुर और पठानकोट के लिए यह ऐतिहासिक पल है। बड़ी संख्या में लोग अपने लोकप्रिय नेताओं को सुनने और ऐतिहासिक पलों के गवाह बनने के लिए रैली में पहुंचेंगे। रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मां सरकार के विकास की ओर बढ़ते कदम प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने में सहायक होंगे। अध्यक्ष बहल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश को उन्नति की राह पर लेकर आई है। 2 दिसंबर को गुरदासपुर से विकास के नए अध्याय का आगाज होगा।












Click it and Unblock the Notifications