बटाला पुलिस के एएसआई का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल, गिरफ्तार
Recommended Video
गुरदासपुर। बटाला पुलिस के एक एएसआई का होटल में एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने से पुलिस डिपार्टमेंट सकते में आ गया। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दिखाई दे रहा एएसआई बॉबी शर्मा पहले थाना सिविल लाइन में मुंशी था और अब तरक्की मिलने पर उसे एएसआई बनाया गया था।
वीडियो में दिख रही महिला होमगार्ड
एएसआई के साथ दिखाई दे रही महिला पुलिस के साथ तैनात होमगार्ड बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने उसके होमगार्ड होने और पुलिस में तैनात होने से पूरी तरह से इनकार किया है।
एएसआई गिरफ्तार, केस दर्ज
डीएसपी बीके सिंगला ने बताया कि पुलिस कर्मी की वीडियो सामने आने पर एएसआई बॉबी शर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ आईटी एक्ट और अश्लील फिल्म बनाने व अश्लीलता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है