हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे, चुनाव ड्यूटी में लगाए गए 75000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी
चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटिंग 21 अक्टूबर को होगी। यहां 90 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाएं पुख्ता की जा रही हैं। अधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बार चुनाव ड्यूटी में 75,000 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। कोई अनहोनी न हो इसलिए सभी रेंज एडीजीपी, आईजी, पुलिस आयुक्त और जिला एसपी को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अंतर्राज्यीय सीमा पर भी सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव के मुताबिक, कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव के दौरान कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

कब होगी विधानसभा चुनाव की वोटिंग?
राज्य में विधानसभा चुनाव का ऐलान सितंबर में चुनाव आयोग ने किया था। जिसके अनुसार, महारष्ट्र के साथ ही हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू है।
हरियाणा में इस बार कितने वोटर हैं?
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के अनुसार, राज्य में इस बार 1.28 करोड़ वोटर हैं और 1.3 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। यहां विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं और मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर तक है।












Click it and Unblock the Notifications