आप-कांग्रेस मिलकर लड़ रही चंडीगढ़ मेयर चुनाव, AAP सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस नेता पवन बंसल के बीच मुलाकात

Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर घमासान हुआ है। इस बीच बीजेपी को झटका देते हुए चुनाव कांग्रेस-आप मिलकर लड़ रहे हैं। इस बीच वोटिंग से एक दिन पहले आप सांसद राघव चड्डा और कांग्रेस नेता पवन बंसल के बीच बुधवार को चंडीगढ़ में मुलाकात हुई।

18 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले AAP सांसद राघव चड्ढा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने चंडीगढ़ में मुलाकात की।

 Chandigarh Mayor Election

चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। दोनों दलों का चंडीगढ़ में पहली बार ऐसा गठबंधन हुआ है। हालांकि आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने बताया कि यह गठबंधन सिर्फ मेयर चुनाव के लिए ही हुआ है, लोकसभा चुनाव के लिए नहीं।

जानिए किस पर बनी दोनों दलों में सहमति

मेयर पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी जसबीर सिंह बंटी ने आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। वहीं मेयर पद आप के खाते में गया, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद कांग्रेस को मिला है। ऐसे में कांग्रेस के समर्थन में आप प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया।

चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सीट है। बीजेपी के 14 पार्षद हैं। वहीं आप के 13 और कांग्रेस के 7 पार्षद हैं। 18 जनवरी को मतदान होना है। ऐसे में आप मेयर की सीट पर लड़ रही है, जबकि गठबंधन के तहत सीनियर मेयर और डिप्टी मेयर कांग्रेस के खाते में गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+