देश का सबसे ऊंचा रावण चंडीगढ़ में, 2 महीने से इसे अंतिम रूप देने में लगे हैं 40 कारीगर, 40 फीट की है जूती

चंडीगढ़। देश का सबसे ऊंचा 'रावण' दशहरे पर आप चंडीगढ़ में देख पाएंगे। इसकी उंचाई 221 फीट होगी, जबकि इसके पैर की जूती 40 फीट लंबी होगी। धनास क्षेत्र में रावण के सबसे बड़े पुतले को 40 कारीगर तैयार कर रहे हैं। काम पर लगे उन्हें 2 माह बीत गए हैं, जबकि पूरा होने में कुल छह महीने का समय लगेगा। यह रावण इतना विशाल होगा कि 24 फीट लंबी तो इसकी मूंछें ही होंगी। वहीं, उसकी 40 फीट की एक जूती के ढांचे को उठाने में दर्जनभर लोग लगाने पड़े हैं। यह रावण लोहे और बांस की मदद तैयार किया जा रहा है।

Chandigarh: This time, tallest Ravana effigy to be 221-ft-high

रावण के इस विशाल पुतले को अंबाला के बराड़ा के रहने वाले तेजिंदर चौहान बनवा रहे हैं। चौहान का नाम 'लिम्का बुक ऑफ द रिकॉर्डस' में भी आ चुका है। उनका कहना है कि इस दिवाली से पहले जो रावण जलाया जाएगा, वह ईको फ्रेंडली होगा। इस पुतले में लगाए जाने वाले पटाखे शिवाकाशी से कुछ ऐसे मंगवाए गए हैं, जो आवाज तो करेंगे लेकिन प्रदूषण कम फैलाएंगे।

बकौल चौहान, हम जो रावण तैयार करा रहे हैं, उसकी तलवार को विशेष तौर पर तैयार किया गया है। जिसकी लंबाई 55 फीट है। जबकि, वजन 2 क्विंटल से भी ज्यादा होगा। रावण का मुखौटा भी बनाया जा रहा है, जिसे खासतौर पर फाइबर ग्लास से तैयार कर रहे हैं। चंडीगढ़ में धनास स्थित ग्राउंड 20 एकड़ से अधिक चौड़ा है, उसी में यह रावण तैयार हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+