हरियाणा में गायों को मिलेगा 'आधार' कार्ड, जानिए कैसे?

नयी दिल्ली। गोमांस और गो हत्या जैसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए हरियाणा सरकार ने नई पहल शुरु करने की योजना बना ली है। हरियाणा की खट्टर सरकार जल्द ही प्रदेश की गायों को यूनिक आईडेंटिफाई नबंर जैसा अलग नबंर देने वाली है। यानी हरियाणा की गायों को 'आधार' नबंर जैसा यूनिक नबंर मिलने जा रहा है।

cow

हरियाणा में गायों को 'आधार' नंबर जारी करने की तैयारी पूरी तरह से शुरु हो गई है। हरियाणा की देसी नस्ल की गायों को 'विशेष पहचान टैग' मिलेगा। इन विशेष पहचान वाले कार्ड पर यूनिक नंबर होगा। इसी यूनिक टैग के जरिए सरकार गायों को मेडिकल स्कीम जैसी सुविधाओं से जोड़ेगी।

शादी से जुड़ी इन 14 बातों को जानकर हंस पड़ेंगे आप

'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक गायों को मिलने वाले इस टैग पर 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होगा और इस यूनिक नबंर वाले कार्ड को गायों के गले में टांगा जाएगा। इस कार्ड के साथ-साथ गाय के मालिक को एक बुकलेट बी भरना होगा, जिसपर उन्हें गाय के बारे में हर दिन आंकड़ें भरने होंगे।

तो देश के लिए खतरनाक हो सकता है आधार कार्ड

हरियाणा सरकार के मुताबिक इस योजना का मकसद प्रदेश की गायों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखना और सुविधा मुहैया करवाना है। गायों को मिलने वाले इस कार्ड में फनकी नस्ल, उम्र रंग और शारीरिक बनावट के साथ ही उम्र की जानकारी होगी। जिसे इसे नेशनल डेयरी प्रोग्राम के तहत जारी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+