चुनावी मौसम में कांडा ने बदली चाल, लड़कियों को शगुन देने का किया वादा
चंड़ीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान हो गया है। चुनावी मौसम अपने खुमार पर है। नेता लोगों को लुभाने में जुट चुके हैं। लोगों से नए-नए लोक लुभावने वादे किए जा रहे हैं। कोई नौकरी देने का वादा कर रहा है तो कोई पेंशन।

इस बीच हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख गोपाल कांडा ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में वादा किया है कि उनकी पार्टी जीती तो गरीब बेटियों की शादी के लिए एक लाख 51 हजार का शगुन देंगे। आपको बता दें कि ये वही गोपाल कांडा हैं जो एयर होस्टेस गीतिका शर्मा को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में कोर्ट की कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। फिलहाल वह जमानत पर रिहा हैं।
कांडा की पार्टी हरियाणा लोकहित पार्टी भी हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ रही है। ऐसे में कांडा ने अपनी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। गोपाला कांडा ने वादा किया कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी गरीब परिवार की लड़कियों की शादी के लिए 1 लाख 51 हजार रुपये की राशि 'कन्यादान शगुन' के तौर पर देगी।
इतना ही नहीं कांडा के चुनावी मेनिफेस्टों में इसक अलावा भी बहुत कुछ है। कांडा ने बुजुर्ग दंपतियों के लिए भी हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन देने का वादा किया है। उनकी पार्टी ने सरकारी यूनिवर्सिटी में मुफ्त पढ़ाई देने का वादा किया है। साथ ही महिला कर्मचारियों को 13 माह का वेतन देने का भी वादा किया है। कांडा ने भी हरियाणा के छात्रों को लैपटॉप का सपना दिखाया है और कहा है कि8वीं क्लास के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications