Chandigarh University: छात्राओं के वीडियो बनाने की होगी जांच, CM मान ने गठित कराई SIT
चंडीगढ़। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा द्वारा आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला मीडिया में सबसे चर्चित हो गया है। इस मामले की जांच के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों की तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन कराया है। इस विशेष जांच दल में सभी महिलाएं हैं। सीएम ने कहा कि, जांच में जो दोषी निकलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

बता दें कि, छात्र-छात्राओं के भारी विरोध के चलते चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, 2 राज्यों की पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी थी। अब तक एक लड़की और बॉयफ्रेंड समेत कुल 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पंजाब पुलिस के प्रमुख (डीजीपी) गौरव यादव ने आज कहा कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतत्व में विशेष जांच दल का गठन किया है। यह एसआईटी की टीम वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत कौर देव की निगरानी में पूरे मामले की जांच करेगी।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने कहा, "एसआईटी साजिश की तह तक जाएगी। इसमें शामिल पाए जाने पर किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना है। अब तक एक छात्र और दो अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है। मैं आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के लिए हिमाचल प्रदेश के डीजीपी को धन्यवाद देता हूं।' डीजीपी ने कहा कि, घटनास्थल से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर लिया गया है और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने आगे सभी से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा, "अपुष्ट अफवाहों में न पड़ें। आइए समाज में शांति के लिए मिलकर काम करें। सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करें।'
वहीं, अब चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को 24 सितंबर तक छात्रों के लिए बंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications