चंडीगढ़ में नजर आए पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा के पोस्टर तो लगा दिया गया जुर्माना, भेजा नोटिस

चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में नगर निगम ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिस पर कांग्रेस को आपत्ति हो सकती है। दरअसल, चंडीगढ़ नगर निगम ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा को नोटिस भेजा है और बिना अनुमति शहर में पोस्टर-बैनर लगाने पर जुर्माना लगा दिया है।

Chandigarh Municipal Corporation imposed a fine to Punjab Congress President Amarinder Singh Rajas posters

पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से नोटिस कल भेजा गया था, जिसमें यह बताया गया कि, अमरिंदर सिंह राजा को बिना अनुमति शहर में पोस्टर-बैनर लगाने पर 29,390 रुपये का जुर्माना अदा करना होगा। बता दें कि, कल ही अमरिंदर ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था। जिसका कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। उसी दौरान उनके पोस्टर लगाए गए।
चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा काबिज है, ऐसे में यह मामला दो पार्टियों के बीच तनावभरा हो सकता है।

Chandigarh Municipal Corporation imposed a fine to Punjab Congress President Amarinder Singh Rajas posters

मालूम हो कि, इसी साल पंजाब में विधानसभा चुनाव हुए थे, जहां कांग्रेस हारकर सत्ता से बाहर हो गई थी। उसके बाद कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने नए चेहरों को पार्टी की कमान सौंपी। जिसमें अमरिंदर सिंह राजा को पंजाब प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, भारत भूषण आशु ने पीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के बहुत से नेता नजर आए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+