लुधियाना: गुरूद्वारा साहिब के पास प्लॉट से मिले 30 जिंदा बम, 2 रॉकेट लॉन्चर
पंजाब के लुधियाना में उस वक्त दहशत फैल गई जब वहां से जिंदा बम बरामद हुए। इसके साथ ही 2 रॉकेट लॉन्चर भी मिले।
लुधियाना। पंजाब स्थित लुधियाना के आलमगीर-मालेरकोटला रोड पर स्थित एक खाली प्लॉट में 30 जिंदा बम और 2 रॉकेट लॉन्चर बरामद हुआ। सोमवार शाम हुई इस बरामदगी से बाद आम लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी सकते में है। इतनी बड़ी संख्या में बम मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

बता दें कि जहां यह प्लॉट है उसेके पास ही गुरूद्वारा साहिब है। बम मिलने के बाद पुलिस ने प्लॉट के मालिक से भी पूछताछ की। इस मामले में आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बम मिलने के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। साथ ही इसकी सूचना सेना को भी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications