Chandauli News: घर के बाहर सो रही बच्ची को बारातियों ने बनाया हवस का शिकार, बारात देखने गए थे परिजन
चंदौली जिले में बारात में शामिल होने आए युवकों ने घर के बाहर अकेली सो रही बालिका को हवस का शिकार बनाया। बच्ची को घर में अकेला छोड़कर उसके परिजन बारात देखने चले गए।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। Chandauli जिले में बारात में शामिल होने के लिए आए बाराती होने घर के बाहर अकेली सो रही एक 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
घटना के समय बालिका के परिवार के सदस्य बारात देखने के लिए गए थे। बारात देखने के बाद जब लोग वापस लौटे तो अस्त-व्यस्त हाल में बालिका को देखकर लोग हैरान रह गए उसके बाद बालिका ने रो-रोकर आपबीती सुनाई।
इस मामले में रात में ही बालिका के परिजनों ने पुलिस को फोन करके सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शक के आधार पर 4 लोगों को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ तथा जांच पड़ताल की जा रही है।
दरअसल, चंदौली जनपद के अलीनगर थाना अंतर्गत एक गांव में बुधवार की रात्रि में बारात आई थी। बताया जा रहा है कि रात में जब द्वार पूजा की तैयारियां की जाने लगी और डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे उसी समय गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के घर वाले बारात देखने चले गए।
इस दौरान दस साल की मासूम बच्ची घर के बाहर सो रही थी। परिजनों ने बताया कि बच्ची को उठाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं उठी। ऐसे में लोग सो रही बच्ची को छोड़कर बगल में बारात देखने चले गए।
बारात देखने के बाद जब परिवार के लोग वापस आए तो बालिका बेसुध पड़ी थी। परिजनों ने उसे उठाया तो वह परिजनों को रो-रो कर आपबीती सुनाने लगी। बालिका की हालत देखकर परिजनों को गुस्सा आ गया उसके बाद लोगों से पूछताछ की गई।
पूछताछ के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले में शक के आधार पर 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इस बारे में अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने मीडिया को बताया कि बालिका के परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है वहीं चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। मेडिकल के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications