UP Nikay Chunav: जनता ने किन्नर को चुना नगर पालिका अध्यक्ष, जमानत नहीं बचा पाए तीन पार्टिंयों के प्रत्याशी
UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दौरान चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए जनता द्वारा किन्नर को चुना गया। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के अलावा अन्य चार प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद की जनता ने इतिहास रच दिया है। यहां एक किन्नर को लोगों ने नगर पालिका का अध्यक्ष बना दिया है। नगर निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान शनिवार को चंदौली में निर्दल प्रत्याशी सोनू किन्नर ने भारतीय जनता पार्टी को 297 मतों से शिकस्त दी।
सोनू किन्नर के चुनाव जीतने के बाद जिले में लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चा चल रही है। वहीं रिकाउंटिंग के दौरान कई बार किन्नरों ने मतगणना स्थल पर जमकर उत्पात मचाया। हालांकि सायं काल सोनू किन्नर को विजई घोषित किया गया तो किन्नरों ने एक दूसरे को बधाई दी।
इस बारे में मीडिया से बात करते हुए सोनू किन्नर ने कहा कि जो काम अभी तक नगर पालिका में नहीं कराए गए थे उनको पूरा कराने का प्रयास करेंगे। नाली खड़ंजा आदि मुख्य समस्याएं हैं जिन पर उनका फोकस रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता द्वारा उन्हें जो आशीर्वाद मिला है उन्हें वह सूद समेत वापस करेंगी।
सोनू किन्नर को मिले 18475: चंदौली जनपद के पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका में पड़े वोटों की गिनती शनिवार को सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ हुई। मतगणना करने के लिए चंदौली जनपद के मानस नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में 26 टेबल लगाए गए थे।
यहां पांच चक्र की मतगणना के दौरान निर्दल प्रत्याशी सोनू किन्नर को 18475 वोट मिले वहीं उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मालती सोनकर को 18078 वोट मिले। ऐसे में अधिक मत पाने के चलते सोनू किन्नर को विजयी घोषित कर दिया गया।
सोनू किन्नर के बिजी हो जाने के बाद उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मालती सोनकर के समर्थकों द्वारा मतगणना में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया जाने लगा। उसके बाद पुनः रिकाउंटिंग कराई गई।
रिकाउंटिंग कराए जाने पर वहां मौजूद किन्नर समाज के लोग उग्र हो गए। उनका आरोप था कि भारतीय जनता पार्टी के लोग चुनाव हार चुके हैं और जबरन अपने प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए रिकाउंटिंग करवा रहे हैं। इस दौरान हंगामा कर रहे किन्नरों को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
हालांकि बाद में रिकाउंटिंग हो जाने पर सोनू किन्नर को पुनः जीत मिली। सोनू किन्नर की जीत हो जाने के बाद किन्नरों द्वारा काउंटिंग परिसर और बाहर जमकर जश्न मनाया गया। चंदौली में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी किन्नर को जनता ने नगर पालिका अध्यक्ष चुना है।
पडे़ थे कूल 58902 वोट: मालूम हो कि चंदौली के पंडित दीनदयाल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 6 कैंडिडेट मैदान में थे। मतदान के दौरान पुल 58902 मत पड़े थे। मतगणना के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार सोनू किन्नर को 18475, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मालती सोनकर को 18078, समाजवादी पार्टी के अनीता सोनकर को 11523, कांग्रेस पार्टी के सविता देवी को 6140, बहुजन समाज पार्टी के दीपा को 4148, निर्दल उम्मीदवार किरन को 342 वोट मिले।
मतगणना के बाद सोनू किन्नर जहां विजयी घोषित की गई वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मालती सोनकर रहीं। मालती सोनकर के अलावा सपा, बसपा, कांग्रेस और एक निर्दल प्रत्याशी अर्थात कुल 4 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications