Chandauli News: ट्रक और बोलेरा की भिड़ंत, सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत
Chandauli News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के चंदौली में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई है। यह हादसा गुरुवार देर रात तब हुआ जब बोलेरा सवार शादी समारोह से लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक , यह घटना नौगढ़- मधुपुर मार्ग पर जयमोहिनी पोस्ता गांव के पास हुई। हादसा इतना भयावह था कि घटना स्थल पर ही बोलेरा सवार चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक , बोलेरा सवार शहाबगंज थाना के पालपुर गांव में शादी समारोह में गए हुए थे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लौट रहे थे।सभी सोनभद्र के रेणुकूट जा रहे थे।
इस घटना में पालपुर चकिया निवासी इश्तखार अहमद उर्फ प्रधान (45) पुत्र शेरा अली, करमहट्टी कोलकाता निवासी अख्तर अंसारी( 50), हकीमुन निशा (35) पत्नी शाहजहां और सायना (07)
पुत्री राजा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications