Chandauli News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवक जिंदा जले, घटना देख कांप उठे लोग
उत्तर प्रदेश के Chandauli जनपद में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत डहिया नगर मोड़ के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवक जिंदा जल गए।

उत्तर प्रदेश के Chandauli जनपद में सोमवार को दोपहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवक बुलेट समेत जिंदा जल गए। इस घटना को देखने वाले लोगों की रूह कांप उठी। घटना के दौरान दोनों को बचाने की हिम्मत किसी की नहीं हो पाई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और बिजली आपूर्ति कटवाने के बाद कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक बुलेट और बुलेट पर सवार दोनों युवक जलकर राख हो गए थे। वहीं मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी और सीओ जांच-पड़ताल तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।
जानकारी अनुसार चंदौली जनपद के औद्योगिक नगर चौकी अंतर्गत कटरिया-रामनगर मार्ग पर कंटेनर चालक कंटेनर पर सामान लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि कंटेनर के पीछे ही कटरिया गांव के रहने वाले दो युवक बुलेट से एल्युमीनियम का दरवाजा लेकर अपने घर जा रहे थे।
कंटेनर जब डहिया नहर के समीप पहुंचा था उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से कंटेनर का ऊपरी हिस्सा स्पर्श कर गया। स्पर्श करने के बाद कंटेनर में करंट उतरने लगा।
उसी समय पीछे से बुलेट से गुजर रहे 20 वर्षीय सुनील यादव और 17 वर्षीय सतावनु यादव उसके समीप पहुंचे और एल्यूमीनियम का दरवाजा कंटेनर से सट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंटेनर से से दरवाजा सटने के बाद बुलेट में भी आग पकड़ ली।
आग लगने के बाद दोनों युवक कंटेनर में बुलेट और दरवाजा समेत कंटेनर में चिपक गए और धू धू करके जलने लगे। वहीं घटना के बाद कंटेनर चालक कंटेनर से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाया। करंट के चलते आग लगने की जानकारी मिलने के बाद कोई भी व्यक्ति उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल फोन करके फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारियों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के अलावा एडिशनल एसपी और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए।
गुरुवार को होनी थी शादी: बताया जा रहा है कि मृतक सुनील यादव की 18 मई को शादी होनी थी। घर में उसके शादी की तैयारियां चल रही थी। शादी के दौरान घर पर रिश्तेदार और अन्य लोग आए थे, ऐसे में शौचालय का दरवाजा टूटा हुआ दरवाजा बदलने के लिए वह एलमुनियम का नया दरवाजा खरीद कर लेकर घर जा रहा था।
सूचना मिलने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। मृतक के घर की महिलाएं बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। वहीं इस घटना को देखने वाले लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इस बारे में पुलिस का कहना है कि दोनों की डेड बॉडी को कब्जे में ले ली गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
चन्दौली- बुलेट सवार को बचाने में हाईटेंशन तार से टकराई ट्रक पर गिरा हाईटेंशन तार
— Pankaj kumar (@Pankajk78010533) May 15, 2023
बिजली प्रोवाइड होने के चलते ट्रक में लगी आग
धू-धू कर जलने लगा ट्रक के नीचे आए दो बुलेट सवार जिंदा जले मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटारिया की घटना @chandaulipolice @dmchandauli @Uppolice @vnnewslive pic.twitter.com/a6iupXkxgk












Click it and Unblock the Notifications