UP Police: सिपाही की ईमानदारी से शिक्षक की आंखों में आ गए आंसू, जानिए क्या है पूरा मामला, आप भी कहेंगे वाह

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस के ऊपर समय-समय पर तरह-तरह के आरोप लगते रहते हैं। कभी पीड़ित और आरोपियों से पैसा लेकर कार्रवाई करने की बात सामने आती है तो कभी कोई और आरोप लगता है। लेकिन चंदौली जनपद से पुलिस के ईमानदारी की खबर है।

पूरे मामले की जानकारी होने के बाद जो भी व्यक्ति इसे सुन रहा है, वह सिपाही की तारीफ करते नहीं थक रहा है। जी हां, उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के पुलिस लाइन गेट पर तैनात एक सिपाही ने कुछ ऐसा ही किया है कि उसकी जमकर तारीफ हो रही है।

teachers-eyes-filled-with-honesty-of-up-police-constable

दरअसल चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ निवासी पेशे से शिक्षक जयराम सिंह शनिवार को एक छोटे से बैग में दो लाख रुपए लेकर चंदौली पुलिस लाइन गेट पर अपने परिचित व्यक्ति के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उनका बैग उनके हाथ से गिर गया और उनको इसकी जानकारी नहीं हुई।

बैग गिरने के थोड़ी ही देर बाद उनके परिचित व्यक्ति वहां पहुंचे और वह उनके साथ उनके चार पहिया वाहन में बैठकर चले गए। इसी दौरान पुलिस लाइन के गेट पर संतरी ड्यूटी में तैनात सिपाही अन्नत सिंह की निगाह वहां पहुंची। उसके बाद बैग को संदिग्ध मान कर वे उसके पास पहुंचे।

सिपाही ने बैग खोला तो उसमें दो लाख रुपए रखे थे। बैग में रुपए के अलावा कागजात भी पड़े हुए थे उसके बाद सिपाही द्वारा उन्हें कागजातों के आधार पर जयराम सिंह को फोन करके पुलिस लाइन गेट पर बैग छूटे होने की सूचना दी गई।

जयराम को जो पता चला कि रुपए से भरा उनका बैग पुलिस लाइन गेट पर छूट गया है तो वह भी परेशान हो गए। वे तुरंत अपने परिचित व्यक्ति के साथ पुलिस लाइन गेट पर पहुंचे उसके बाद पुलिस द्वारा उनका बैग उन्हें सौंपा गया। बैग मिलने के बाद उन्होंने रुपए मिलाए, उसके बाद सिपाही को धन्यवाद दिए।

इस दौरान जयराम सिंह की आंखें भी भर आई और उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में ऐसे ही ईमानदार पुलिस कर्मियों की जरूरत है। ऐसे पुलिस कर्मियों के चलते ही पुलिस विभाग पर लोगों को गर्व होता है। वहीं जयराम सिंह के साथ ही अन्य लोगों द्वारा भी सिपाही की जमकर तारीफ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+