Nandan Kanan Express: नंदनकानन एक्सप्रेस में मचा हड़कंप! आधी ट्रेन आगे, आधी पीछे... कैसे टला बड़ा हादसा?

Nandan Kanan Express: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सोमवार रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। आनंद विहार से पुरी जा रही नंदनकानन एक्सप्रेस अचानक दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के स्लीपर कोच एस-4 की कपलिंग टूटने से इंजन सहित छह डिब्बे करीब 200 मीटर आगे निकल गए, जबकि 15 डिब्बे पीछे रह गए। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और ट्रेन को वापस डीडीयू (पं. दीन दयाल उपाध्याय) जंक्शन लाया गया। जांच के बाद टूटी कपलिंग को अलग कर ट्रेन को दोबारा जोड़ा गया और करीब चार घंटे की देरी से इसे रवाना किया गया। रेलवे प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

running-train-split-into-two-nandan-kanan-express

नंदनकानन एक्सप्रेस सोमवार रात करीब 9:30 बजे डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से गया के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन जब जंक्शन हट के पास पहुंची, तभी अचानक एस-4 कोच की कपलिंग टूट गई। इससे इंजन और छह डिब्बे आगे बढ़ गए, जबकि शेष 15 डिब्बे ट्रैक पर पीछे रह गए।

रेलवे अधिकारियों को जब इस घटना की सूचना मिली तो तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक एस.के. सिंह ने बताया कि कपलिंग टूटने के कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी, लेकिन गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड कम थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

यात्रियों में मचा हड़कंप

ट्रेन के अचानक दो हिस्सों में बंटने से यात्री घबरा गए। कई यात्री अपनी सीटें छोड़कर खिड़कियों से बाहर झांकने लगे। कुछ यात्रियों ने तत्काल रेल प्रशासन को फोन कर इसकी जानकारी दी। हालांकि, रेलवे स्टाफ की त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद दोनों हिस्सों को डीडीयू जंक्शन लाया गया और यात्रियों को दूसरी बोगियों में शिफ्ट किया गया। इसके बाद ट्रेन को फिर से जोड़कर करीब 1:00 बजे पुरी के लिए रवाना किया गया।

रेलवे प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कपलिंग टूटने की वजह क्या थी, यह जानने के लिए इंजीनियरिंग टीम को तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अगर ट्रेन की गति अधिक होती, तो यह घटना बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। बता दें कि यह ट्रेन पहले ही अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से चल रही थी। इस घटना के बाद इसमें और चार घंटे की देरी हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+