Chandauli News: साढ़े आठ लाख में नीलाम हुई पुलिस की वर्दी, दो दर्जन से अधिक लोगों में लगाई बोली
चंदौली में पुलिस के निष्प्रयोज्य सामानों की गुरुवार को नीलामी की गई। चंदौली में स्थित पुलिस लाइन में आयोजित इस बोली में दो दर्ज से अधिक लोग शामिल हुए।

Chandauli जिले के पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिस के निष्प्रयोज्य सामानों की नीलामी हुई। इस नीलामी में दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए, जिनसे 8.57 लाख रुपए का आय एकत्र किया गया। निष्प्रयोज्य सामानों की बोली में अच्छी आय एकत्र होने से अफसर गदगद नजर आए।
इस सामानों की लगाई गई बोली
प्रतिसार निरीक्षण रामबेलास यादव की निगरानी में यह बोली की प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि इस नीलामी प्रकिया में कंडम वर्दी, जूता, हेलमेट, टार्च, दंगा निरोधक उपकरण, फर्नीचर, कम्प्यूटर व अन्य उपकरण, मेसपात्र सहित अन्य सामानों को शामिल किया गया। इन सामानों को लेने के लिए निर्धारित दाम पर बोली शुरू हुई और फिर सबसे अंतिम में अत्यधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को लिखापढ़ी व अन्य आवश्यक कार्रवाई करने के बाद उन सामानों को सौंप दिया गया।
Recommended Video

अलग-अलग लाट के लिए लगी अलग-अलग बोली
प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि निष्प्रयोज्य सामानों की नीलामी के लिए अलग-अलग लाट लगाए गए थे। प्रथम तीन लाट की बोली 3.49 लाख रुपए से प्रारंभ हुई और शुरुआती बोली प्रारंभ होने के बाद धीरे-धीरे वहां मौजूद लोगों के द्वारा बढ़-चढ़कर बोली लगाई जाती रही इस तरह प्रथम तीन लाट के लिए अधिकतम बोली पांच लाख चालीस हजार रुपए की लगाई गई। अधिकतम बोली लगाने वाले व्यक्ति को उन सामानों को लिखा पढ़ी करने के बाद सुपुर्द कर दिया गया। इसी तरह 49000 में निष्प्रयोज्य सामानों की बोली प्रारंभ हुई जो अधिकतम 87 हजार रुपए तक गई। इसी तरह फायर सर्विस के निष्प्रयोज्य सामानों की बोली मिनिमम 1 लाख 95 हजार रुपए से प्रारम्भ हुई जो मात्र 1.96 हजार रुपए तक गई। उसके आगे किसी द्वारा बोली नहीं लगाई गई जिसके चलते अधिकतम बोली लगाने वाले व्यक्ति को उन सामग्री को सौंप दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications