नौगढ़ पुलिस ने तस्करों के चंगुल से मुक्त कराए 236 पशु, एसपी ने की प्रशंसा

चंदौली जिले के नौगढ़ थाने की पुलिस ने 236 पशुओं को तस्करों से कराया मुक्त, तस्‍कर फरार

चंदौली, 26 जुलाई : चंदौली जिले के नौगढ़ थाने की पुलिस ने वध के लिए बंगाल ले जाए जा रहे 236 पशुओं को बरामद किया है। इस दौरान तस्‍कर वहां से भागने में सफल हो गए। पशुओं को तस्‍करों के चंगुल से मुक्‍त कराने के साथ ही पुलिस द्वारा तस्‍करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। नौगढ़ पुलिस द्वारा पशु बरामद किए जाने पर पुलिस अधीक्षक चंदौली ने बेहतर कार्य करने की लिए पुलिस टीम की प्रशंसा की है।

Chandauli Police

बिहार के रास्‍ते बंगाल ले जाने वाले थे तस्‍कर
नौगढ़ थाने की पुलिस टीम द्वारा नौगढ़ क्षेत्र में सोमवार की सुबह 4 बजे जांच किया जा रहा था उसी समय पुलिस टीम को सूचना मिली कि बिहार का रहने वाला जामवंत यादव भारी संख्या में पशुओं को लेकर बिहार जा रहा है। वहां से इन पशुओं को वह बंगाल ले लाएगा। जामवंत के साथ उसके पांच छः साथी भी इस काम में शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम जमसोती जंगल में पहुंची। वहां पर पशुओं को लेकर तस्‍कर पैदल ही बिहार की तरफ जा रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही सभी जंगल में भाग निकले। इस दौरान पुलिस टीम ने पशुओं को अपने कब्‍जे में ले लिया।

Naugarh Police

सस्‍ते दाम पर खरीदते हैं पशु
पुलिस ने बताया कि दूध न देने वाले पशुओं को पशुपालकों द्वारा सस्‍ते दाम पर बेच दिया जाता है। इन्‍हीं पशुओं को एकत्र करके तस्‍कर बिहार के रास्‍ते पश्‍चिम बंगाल लेकर जाने वाले थे। भले ही तस्‍कर मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने इस मामले में नौगढ़ थाने में संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम द्वारा पशुओं को बरामद किए जाने पर पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल द्वारा पुलिस टीम की सराहना की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तस्‍करों पर लगाम लगाने के लिए जिले के बार्डर पर पुलिस टीम द्वारा लगातार गस्‍त किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+