Chandauli में दरिंदों ने नाबालिग लड़की को सड़क से अगवा कर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर ब्लेड से कई जगह काटा
चंदौली जिले में अपनी छोटी बहन के साथ बाजार में घरेलू सामान लेने के लिए गई एक बालिका को दरिंदों ने अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद बालिका के साथ उन लोगों ने दुष्कर्म किया और विरोध करने ब्लेड से वार किए।

Chandauli जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। चंदौली जिले में कक्षा 9 में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को गांव के कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दरिंदों द्वारा बालिका के शरीर पर ब्लेड से कई जगह वार भी किए गए। बालिका के परिजनों का आरोप है कि इस मामले में शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा तत्काल रुप से कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

छोटी बहन के साथ गई थी सामान खरीदने
दरअसल, चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत एक गांव की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ बीते 2 जनवरी को घर के जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। बाजार जाते समय ही गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने उसको अगला कर लिया और उसको गांव में स्थित एक कमरे में ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किए। इधर उसकी छोटी बहन घर आने के बाद अपने परिजनों को पूरी बात बताई तो परिजन बालिका की खोजबीन करने लगे। खोजबीन करते हुए छोटी बेटी की निशानदेही पर बालिका के परिजन नाबालिक बच्ची को आरोपी के घर से बरामद कर लिए।

शरीर पर कई जगह कटे हुए निशान
पीड़िता की मां द्वारा बताया गया कि आरोपित के घर से अपनी बेटी को बरामद करने के बाद उन्होंने देखा कि दरिंदों द्वारा उनकी बेटी के बदन पर कई जगह ब्लेड से हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी होने के बाद स्थानीय पुलिस चौकी पर पहुंची जहां पुलिस द्वारा इस मामले में तत्काल रुप से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस द्वारा दरिंदों पर कार्यवाही न किए जाने के बाद नाबालिक को लेकर उसकी मां बुधवार को मुगलसराय कोतवाली पहुंची। मुगलसराय कोतवाली पहुंचने के बाद पीड़िता की मां द्वारा कार्रवाई करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई गई। इस मामले में मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अधिकारी बोले, जल्द ही पकड़े जाएंगे आरोपित
इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि एक महिला द्वारा अपनी 15 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी को लेकर मुगलसराय कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया गया है। महिला और उसके परिवार के लोगों ने गायब हुई बेटी को गांव के ही रहने वाले भीम चौहान के घर से बरामद किया है। महिला द्वारा दी गई जानकारियों के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में जो भी शामिल है उनकी गिरफ्तारी करते हुए आवश्यक और कठोर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications