UP News: चंदौली में GRP ने मैनपुरी निवासी युवक से पकड़ी इतनी बड़ी रकम, आईटी टीम को दी गई सूचना
UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित पंडित दीनदयाल जंक्शन पर शनिवार को जीआरपी टीम ने एक युवक के पास से 15 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। गिरफ्तार युवक से जीआरपी टीम ने पूछताछ की लेकिन उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
पूछताछ में जब युवक कुछ भी नहीं बताया उसके बाद जीआरपी द्वारा इनकम टैक्स विभाग के अफसर को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे इनकम टैक्स विभाग के अफसर पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर उसे पूछताछ कर रहे हैं।

दरअसल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शनिवार को जीआरपी की टीम द्वारा संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जीआरपी टीम को प्लेटफार्म नंबर 7 और 8 के बीच एक व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हुआ। जीआरपी टीम उसके पास पहुंची और उससे पूछताछ शुरू की।
तो वह जीआरपी टीम को बरगलाने लगा। उसके बाद टीम द्वारा उसके बैग को लेकर जांच पड़ताल की गई तो बाग में भारी मात्रा में कैश रखा गया था। जीआरपी द्वारा गिनती प्रारंभ की गई तो पता चला कि बाग में युवक के बैग में 15.13 लाख रुपए रखे गए थे।
जीआरपी टीम द्वारा उस रुपए के बारे में पूछताछ की गई तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के हिमांशु बैस के रूप में की गई। उसके बाद जीआरपी द्वारा पूछताछ किया गया कि रुपए कहां ले जाए जा रहे थे तो उसने कुछ नहीं बताया।
बाद में जीआरपी द्वारा इसकी सूचना इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को दी गई। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रहे हैं। यह भी बता दे कि यह पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुपए के साथ युवकों को पकड़ा जा चुका है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications