'बकरी' के लिए थाने में बीरबल और सद्दाम के बीच छिड़ी जंग, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला, दोनों हुए खुश
उत्तर प्रदेश चंदौली जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक बकरी के दो दावेदारों में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों की तरफ से पंचायत हुई लेकिन मामले का हल नहीं निकल पाया। बाद में मामला थाने पहुंचा सो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
हालांकि इस मामले का हल निकालने के लिए पुलिस द्वारा ऐसा कदम उठाया गया जिसे सुनकर हर कोई पुलिस की तारीफ कर रहा है। वहीं पुलिस द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद बकरी पर दावा करने वाले दोनों पशुपालक काफी खुश हैं। पुलिस द्वारा निकाले गए हल को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला चंदौली जनपद के धानापुर कस्बा का है। कस्बा के रहने वाले सद्दाम अंसारी की बकरी एक साल पहले गुम हो गई थी। सद्दाम अपनी बकरी को काफी दिन खोजा लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार को उसे पता चला कि उसकी बकरी नहरपुर गांव के रहने वाले दामोदर उर्फ बीरबल के पास है।
ऐसे में सद्दाम अपने घर वालों के साथ बीरबल के घर पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद वह बकरी पर दावा करने लगा। वहीं बीरबल द्वारा बताया गया कि वह बकरी उसके घर पांच साल से है और बकरी वह किसी को नहीं दे सकता है। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के संभ्रांत लोग जूटे और पंचायत जुटी, काफी समझाने के बाद भी मामले का हल नहीं निकल पाया इसके बाद सद्दाम थाने पहुंच गया। थाने पहुंचने के बाद उसने पुलिस से शिकायत किया तो पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया। थाने पहुंचने के बाद भी दोनों के बीच पंचायत चलती रही।
पुलिस द्वारा बकरी को छोड़ा गया और दोनों को दूर भेज कर बुलाया गया तो कभी बकरी बीरबल के पास जाती और कभी सद्दाम के पास चली जाती। काफी समझाने के बाद और समझने के बाद भी इस मामले का हल नहीं निकल पाया और दोनों के पास बकरी के जाने के चलते असली मालिक की पहचान मुश्किल थी।
काफी देर तक परेशान होने के बाद जब इस मामले का हल नहीं निकल पाया तो पुलिस द्वारा खुद इसका हल निकालने का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह द्वारा यह निर्णय लिया गया कि बकरी बीरबल के पास थी और बीरबल के पास ही रहेगी लेकिन बकरी जब बच्चा दे देगी तो बीरबल द्वारा बकरी का एक बच्चा सद्दाम को दिया जाएगा। पुलिस द्वारा यह निर्णय सुनाए जाने के बाद दोनों पक्षों ने हामी भरी। लिखा पढ़ी करने के बाद दोनों को वापस भेज दिया गया।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications