Chandauli News: टॉयलेट के बहाने भागी दुल्हन को पुलिस ने पकड़ा, सुहागरात मनाने से पहले ही हो गई थी फरार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में सुहागरात मनाने से पहले टॉयलेट का बहाना बनाकर फरार हुई दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुल्हन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसके साथियों को पकड़ने के बाद मामले का खुलासा किया है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि इन लोगों का एक संगठित गिरोह है जो भोले भाले युवकों को शादी का झांसा देकर फंसता है। शादी करने के बाद रास्ते में से दुल्हन कोई न कोई बहाना बनाकर गहने और नगदी लेकर फरार हो जाती है। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि इन लोगों द्वारा दूसरे राज्यों के लोगों को फंसाया जाता है।

chandauli-police-caught-the-bride-who-ran-away-on-the-pretext-of-toilet

दरअसल, हाल ही में राजस्थान के भरतपुर जनपद के नदवई के रहने वाले संजय सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि चंदौली के रहने वाले सोनू नामक के उपयोग ने उसे शादी करने के लिए चंदौली बुलाया था। उसके बुलाने पर वह चंदौली आया और चंदौली से सटे रामनगर, सुजाबाद निवासी बच्चन सोनकर की बेटी से मंदिर में उसकी शादी कराई गई।

उसने बताया की शादी संपन्न हो जाने के बाद वह दुल्हन को अपने साथ लेकर जा रहा था। रास्ते में पहुंचा था इसी दौरान दुल्हन टॉयलेट जाने की बात कही। टॉयलेट जाने के बहाने दुल्हन उसे छोड़कर फरार हो गई। उसने काफी खोज भी नहीं किया लेकिन दुल्हन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

आरोप लगाया कि शादी में दिए गए गहने और नगदी लेकर दुल्हन फरार हुई थी। उसके बाद संजय ने शादी करने वाले लोगों से संपर्क किया तो उन लोगों ने मोबाइल बंद कर दिया। 27 दिसंबर को दिए गए संजय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ।

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के समीप से शहाबगंज कस्बा निवासी संजय राम, सूजाबाद निवासी सुमन सोनकर, झांसी ग्राम निवासी अर्जुन राम और गाजीपुर नन्दगंज थाने के शबुआ निवासी धर्मेंद्र राम गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद लोगों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा भोले भाले लोगों को फंसा कर शादी का झांसा देकर ठगी की जाती है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+